फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्मचारी हितों के लिए बीएसएनएल कर्मियों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
नॉन एक्जिक्यूटिव को जेटीओ, जेएओ, जेई व टीटी पदोन्नति से इंकार करने विरोध में बृहस्पतिवार को बीएसएनएल इंप्लाइज यूनियन ने सी-डाट परिसर पर प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने प्रबंधन पर पदोन्नति में भेदभाव का आरोप लगाया। चेतावनी दी कि यदि मांग पूरी नहीं हुई तो बड़े पैमाने पर आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन

जिला सचिव आनंद कुमार सिंह ने कहा कि बीते 17 फरवरी 2021 को केरल उच्च न्यायालय ने बीएसएनएल के नॉन एक्जिक्यूटिव्स के आईडीए को स्थगित करने को गलत बताते हुए आदेश दिया था कि बकाया आईडीए का भुगतान किया जाए। एक वर्ष बीत जाने के बाद भी आदेश का अनुपालन नहीं हुआ। दो अगस्त 2021 को डीपीई ने एक अक्तूूबर 2020, एक जनवरी 2021 और एक अप्रैल 2021 से आईडीए वृद्धि की दरों की घोषणा की है। डीपीई द्वारा आदेश जारी करने के बाद छह माह बीत गए हैं। उन्होंने कहा कि सीएमडी, बीएसएनएल द्वारा नॉन एक्जिक्यूटिव्स को आईडीए बकाया के भुगतान में विलंब किया जाना दुर्भाग्यपूर्ण है। इतना ही नहीं प्रबंधन पदोन्नति के मामले में नॉन एक्जिक्यूटिव्स के साथ भेदभाव हो रहा है। प्रदर्शन में पंचानंद राय, प्रशांत कुमार यादव, रामाशीष यादव, तौफीक आलम, संतोष सिंह, किस्मती देवी, महेश राम, सुनील उपाध्याय रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें