सेंट्रल बार एसोसिएशन के चुनाव के लिए बुधवार को नामांकन पत्र दाखिल किया गया था। बृहस्पतिवार को नाम वापसी के बाद निर्विरोध निर्वाचित पदाधिकारियों की घोषणा चुनाव अधिकारी राजा राम यादव ने की।
उन्होंने बताया निर्विरोध निर्वाचित होने वालों में अध्यक्ष पद पर शत्रुघ्न सिंह एडवोकेट, मंत्री पद पर रवींद्र कुमार, वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर एजाज अहमद, उपाध्यक्ष यशवंत मिश्र व नागेंद्र प्रसाद मौर्य, कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर धर्मेंद्र श्रीवास्तव, कोषाध्यक्ष पद पर जर्नादन राय, संयुक्त मंत्री पद पर आशीष कुमार अस्थाना, शेषमणि त्रिपाठी, कृष्णकांत माथुर, वरिष्ठ कार्यकारिणी के सदस्यों में राजबहादुर यादव, हरिनाथ पांडेय, रफीउल हसन अब्बासी,सूरज कुमार सिंह,अजय कुमार सिंह, कनिष्ठ कार्यकारिणी के पदों पर रणधीर यादव, आलोक कुमार को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया। नवनिर्विचित अध्यक्ष ने समस्त पदाधिकारियों के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया। इस मौके पर एल्डर कमेटी के चेयरमैन विजय प्रताप सिंह, सदस्यों में मिर्जा एजाज बेग, इंद्रासन राम, तारकेश्वर मिश्र, पूर्व अध्यक्ष त्रिभुवनपति तिवारी ने पारदर्शी चुनाव करने के लिए धन्यवाद दिया।