फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीएसए के निर्देश का सठियांव विकास खंड में नहीं हुआ पालन

विज्ञापन
विज्ञापन
बाल दिवस पर रविवार को आजादी का अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में विद्यालय खोलकर प्रभात फेरी निकालने का आदेश बीएसए ने जारी किया था। लेकिन सठियांव विकास खंड में प्रभातफेरी निकालना तो दूर विद्यालयों के ताले तक नहीं खोले जा सकें।
विज्ञापन

सठियांव क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालयों में बाल दिवस पर अध्यापक और छात्रों की उपस्थिति में आजादी का अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में सुबह आठ बजे प्रभात फेरी निकालने का निर्देश दिया गया। बीएसए का यह निर्देश विद्यालयों में बे असर नजर आया। अधिकांश लोग तो विद्यालय तक नहीं पहुंच सके। इस संबंध में खंड शिक्षा अधिकारी शैलेंद्र कुमार त्रिपाठी ने बताया कि कक्षा एक से आठ तक के सभी विद्यालयों को खोलकर आठ बजे अध्यापकों और छात्रों की उपस्थिति में प्रभात फेरी निकालना था। इसकी जांच की जाएगी जिन विद्यालयों में यह प्रभात फेरी नहीं निकाली गई उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें