। दस दिन पहले आठ विस्वा भूमि रजिस्ट्री कराने व जहर देकर मारने का आरोप लगाते हुए एक महिला ने पुलिस के 112 हेल्प लाइन नंबर पर शिकायत की है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना की छानबीन में जुट गई।
जानकारी के अनुसार अहरौला थाना क्षेत्र के खजूरी गांव निवासी 28 वर्षीय शुभम पांडेय पुत्र शिवकुमार पांडेय अचेत अवस्था में एक धर्मशाला में मिला।शुभम पांडेय की पत्नी का कहना है कि ससुर शिवकुमार पांडेय द्वारा आठ विस्वा जमीन 10 दिन पहले बहराकोठी गांव के निवासी अपने दामाद को जमीन की रजिस्ट्री कर दी है। वह लोग और भी जमीन लिखाने के फिराक में थे। जिसका विरोध शुभम पांडेय के द्वारा किया जा रहा था। रविवार को भी कोई प्लान बनी थी और हमारे ससुर शिव कुमार पांडेय सुबह करीब नौ बजे चोरी से घर से तैयार होकर निकले थे कि उसके पति शुभम पांडेय भी उनके पीछे अपनी बाइक लेकर निकल गया लेकिन शाम को वह धर्मशाला पर अचेत अवस्था में मिले। उनकी बाइक का भी पता नहीं चल रहा है। थोड़ा होश आने पर उसने बताया कि वह अपने पिता का एकलौता पुत्र है और कई बहनें है। जीजा ने उसके पिता को प्रभाव में लेकर जमीन बैनामा करा लिया।