फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मठ के महंत पर ईंट-पत्थर से जानलेवा हमला

विज्ञापन
जीयनपुर कोतवाली प्रभारी जितेंद्र कुमार सिंह को प्रार्थना पत्र देते रजादेपुर मठ के महंत शिव सागर - फोटो : AZAMGARH
विज्ञापन
सगड़ी। जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के रजादेपुर स्थित मठ के महंत पर मंगलवार की रात ईंट-पत्थर से हमला कर दिया गया। इस घटना में महंत को गंभीर चोट आई है और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। होश में आने के बाद महंत ने जीयनपुर कोतवाली में मठ में अवैध रूप से रह रही महिला व उसके पुत्रों के खिलाफ तहरीर दी है।
विज्ञापन

रजादेपुर मठ के पास काफी संपत्ति है। जिसे लेकर वहां वर्चस्व की जंग चल रही है। अभी हाल में ही शिवसागर भारती को मठ का नया महंत चुना गया है। महंत शिवसागर भारती मंगलवार की रात मठ में ही भोजन कर रहे थे। इसी दौरान मठ में अवैध रूप से पुत्रों के साथ रह रही एक महिला ने महंत पर ईंट-पत्थर से हमला कर दिया। जिससे महंत के सिर में गंभीर चोट आई और वे मौके पर ही बेहोश हो गए। सूचना पर पहुंचे जीयनपुर कोतवाली पुलिस ने महंत को तत्काल इलाज के लिए अस्पताल भेजकर भर्ती कराया और जांच पड़ताल में जुट गई है। बुधवार की सुबह महंत को होश आया। इसके बाद उन्होंने जीयनपुर कोतवाली में पहुंच कर मठ में अवैध रूप से रहने वाली महिला गीता शाही व उसके पुत्रों अंजनी व अश्वनी पुत्रगण स्व. विरेंद्र शाही निवासी कटिहारी थाना घोसी जिला मऊ के खिलाफ नामजद तहरीर दी है। तहरीर के आधार पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई है। वहीं घटना से महंत समर्थकों में आक्रोश व्याप्त है। महेंद्र शुक्ला, सीओ सगड़ी ने बताया कि महंत की तहरीर मिली है, जांच पड़ताल की जा रही है। जांच के बाद मुकदमा पंजीकृत कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें