फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईंट लदी ट्रैक्टर-ट्राली पलटी, दब कर चालक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
अमिलो। मुबारकपुर थाना क्षेत्र के बम्हौर के पास रविवार की सुबह ईंट लदी ट्रैक्टर ट्राली पलट जाने से चालक की दब कर मौत हो गई। वहीं ट्रैक्टर पर सवार मजदूर बाल-बाल बच गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

मुबारकपुर थाना क्षेत्र के सिकड़ी गांव निवासी 35 वर्षीय हमजा उर्फ राजू ईंट भट्ठे पर ट्रैक्टर चलता है। रविवार की सुबह वह ईंट लदी ट्राली लेकर कहीं ईंट गिराने जा रहा था। इसी दौरान हाजीपुर बम्हौर के पास ट्रैक्टर-ट्राली अनियंत्रित होकर पलट गई। जिससे चालक हमजा ट्रैक्टर के इंजन के नीचे आकर दब गया। अन्य मजदूर छिटक कर दूर चले गए। जब तक इंजन को हटा कर हमजा को बाहर निकाला जाता तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक दो पुत्रों का पिता था। घटना की सूचना मृतक के घर पहुंचते ही परिजन रोने बिलखने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें