फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस से भरी बोलेरो पलटी: टायर फटने से पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर हुआ हादसा, चार पुलिसकर्मी घायल

Tue, 26 Sep 2023 05:05 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़

सार

पवई थाना क्षेत्र में स्थित मित्तूपुर पुलिस चौकी इंचार्ज धर्मेंद्र कुमार सिंह मंगलवार की सुबह अपने साथियों के साथ निजी बोलेरो से सुल्तानपुर जिले में दबिश देने गए थे। वह दबिश देकर लौट रहे थे पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे से लौट रहे थे। वह जैसे ही सुल्तानपुर जिले के अखंडनगर थाना क्षेत्र के सजनपुर गांव के पास पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के 174.5 किमी पर टायर फट गया।
विज्ञापन
पुलिस से भरी बोलेरो पलटी: टायर फटने से पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर हुआ हादसा, चार पुलिसकर्मी घायल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दबिश देकर लौट रही पुलिस से भरी निजी चार पहिया वाहन मंगलवार को सुल्तानपुर जिले के अखंडनगर थाना क्षेत्र के सजनपुर गांव के पास पलट गई। मारपीट की इस घटना में मित्तूपुर पुलिस चौकी इंचार्ज समेत कुल चार पुलिसकर्मी घायल हो गए। घायलों को एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पवई लाया गया। जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें- वाराणसी: बीएचयू में जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल खत्म, पांच दिन बाद काम पर लौटे, मरीजों को बड़ी राहत
विज्ञापन

पवई थाना क्षेत्र में स्थित मित्तूपुर पुलिस चौकी इंचार्ज धर्मेंद्र कुमार सिंह मंगलवार की सुबह अपने साथियों के साथ निजी बोलेरो से सुल्तानपुर जिले में दबिश देने गए थे। वह दबिश देकर लौट रहे थे पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे से लौट रहे थे। वह जैसे ही सुल्तानपुर जिले के अखंडनगर थाना क्षेत्र के सजनपुर गांव के पास पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के 174.5 किमी पर टायर फट गया। जिससे वाहन अनियंत्रित होकर पलट गई। चीखपुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और यूपीडा की एंबुलेंस को इसकी सूचना दी गई। मौके पर पहुंची एंबुलेंस के माध्यम से पुलिसकर्मियों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पवई लाया गया। जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। घायल में चौकी इंचार्ज मित्तूपुर धर्मेंद्र कुमार सिंह, महिला कांस्टेबिल विजेता पांडेय, कांस्टेबिल बसंत कुमार व चालक अनिल कुमार निवासी ग्राम मित्तूपुर घायल हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें