फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोटेदार की दुकान पर नहीं लगा था बोर्ड, नोटिस

विज्ञापन
लालगंज में खाद्यान्न गोदाम का निरीक्षण करते एसडीएम। - फोटो : AZAMGARH
विज्ञापन
लालगंज। एसडीएम लालगंज पंकज कुमार श्रीवास्तव ने रविवार को अनाज गोदाम और कोटे की दुकान का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान खाद्यान गोदामों पर सब-कुछ ठीक पाया गया। वहीं, कोटेदार की ओर से बोर्ड आदि न लगाने पर स्पष्टीकरण देने के लिए नोटिस जारी किया।
विज्ञापन

पंकज कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि खाद्यान गोदाम लालगंज में चावल, गेहूं और चना के स्टाक व गुणवत्ता का सत्यापन किया गया, जो सही पाया गया। विपणन निरीक्षक को बोरों को व्यवस्थित रखने के लिए निर्देशित किया गया। चिरकिहिट गांव के सरकारी सस्ते गल्ले कि दुकान बंद मिली। कोटेदार की ओर से दुकान पर स्टॉक बोर्ड, रेट सूची, अन्त्योदय की सूची नहीं लगाई गई थी। इस पर एसडीएम ने नाराजगी व्यक्त करते हुए दुकानदार को स्पष्टीकरण देने के लिए नोटिस जारी किया। तहसीलदार हेमन्त कुमार गुप्ता ने तरवां स्थित अनाज गोदाम का आकस्मिक निरीक्षण किया, जहां पर स्टॉक व गुणवत्ता सही पाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें