सगड़ी के महुला गढ़वाल बांध के टेकनपुर के सामने शवमिलने की खबर के बाद मौके पर पहुंची पुलिस।
- फोटो : AZAMGARH
लाटघाट। रौनापार थाना क्षेत्र के टेकनपुर (महुला गढ़वल बांध) के पास स्थित एक खेत में रविवार की सुबह एक व्यक्ति का शव मिला। शव की दशा देख कर लग रहा था कि वह कई दिनों पहले का है। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पानी भरे खेत से बाहर निकलवाया और पोस्टमार्टम के लिए मर्चरी भेज दिया। जेब में मिले कोरोना जांच पर्ची के आधार पर उसकी पहचान हुई।
रविवार की सुबह महुला गढ़वल बांध के किनारे ग्रामीण शौच आदि के लिए जा रहे थे। पानी भरे खेत में एक लाश पड़ी हुई देखा। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। शव को पानी भरे खेत से निकाला गया। युवक की तलाशी लेने पर उसके जेब से कोरोना जांच की पर्ची मिली। इसी पर्ची के आधार पर उसकी पहचान महरागंज थाना क्षेत्र के अराजी देवारा गांव निवासी 26 वर्षीय देवनाथ पुत्र सीताराम के रुप में हुई। घटना की सूचना महराजगंज थाने पर दिए जाने पर पता चला कि इसके लापता होने की तहरीर पिता ने शनिवार को थाने पर दी थी। जिसके आधार पर मुकदमा भी पंजीकृत था। वह शुक्रवार से ही घर से लापता था। सूचना पर परिजन रौनापार थाने पर पहुंचे और शव की दशा देख कर हत्या की आशंका जताई। युवक के गले में गमछा कसा हुआ था। जिसे देखकर लग रहा था कि उसकी गला घोट कर हत्या की गई है।