फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh: सांसद निरहुआ प्रेस कॉन्फ्रेंस में भड़के, सरकार से सवाल पूछने वाले पत्रकारों को बताया सपा प्रतिनिधि

Mon, 27 Feb 2023 03:07 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़

सार

बजट को लेकर आजमगढ़ भाजपा कार्यालय में सोमवार को सांसद दिनेश लाल यादव निरहुआ मीडिया से बात कर रहे थे। इस दौरान महंगाई को लेकर एक पत्रकार ने सवाल पूछा तो सांसद उखड़ गए। 
विज्ञापन
प्रेस वार्ता करते दिनेश लाल यादव निरहुआ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आजमगढ़ से भाजपा सांसद दिनेश लाल यादव निरहुआ सोमवार को मीडियाकर्मियों पर ही भड़क गए। सरकार के खिलाफ प्रश्न पूछने वाले पत्रकारों को उन्होंने बातों ही बातों में सपा का प्रतिनिधि बता डाला। महंगाई और भ्रष्टाचार से संबंधित सवाल पूछना सांसद निरहुआ को नागवार गुजरा।

विज्ञापन


दरअसल, सोमवार को बजट पर चर्चा को लेकर आजमगढ़ भाजपा कार्यालय में सांसद का कार्यक्रम था। इस दौरान सांसद निरहुआ ने प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया। उन्होंने केंद्र की मोदी और प्रदेश की योगी सरकार के बजट को जनहितकारी बताते हुए अपनी पूरी बात रखी। इसके बाद मीडियाकर्मियों ने प्रश्न पूछना शुरू किया।

एक पत्रकार ने जब बजट में महंगाई नियंत्रण की कोई व्यवस्था न होने की बात कही तो सांसद उखड़ गए। उन्होंने मीडियाकर्मी को समाजवादी पार्टी का प्रतिनिधि तक बता डाला। उन्होंने कहा कि आजमगढ़ एयरपोर्ट से जल्द उड़ान शुरू होने वाली है। इसके लिए लाइसेंस मिल चुका है। जल्द ही दिल्ली की टीम निरीक्षण करने आने वाली है।

विज्ञापन
विज्ञापन

आजमगढ़ में लागू होगी महायोजना

उन्होंने यह भी कहा कि अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट के प्रस्ताव को शासन स्तर से स्थगित कर दिए जाने की भी उन्होंने बात कही। निरहुआ ने कहा कि आजमगढ़ में महायोजना अब तक लागू नहीं हुई है, जिसके चलते यहां निवेश नहीं हो पा रहा है। अब जिला प्रशासन ने महायोजना का पूरा प्रस्ताव शासन को भेज दिया है, जिसे जल्द से जल्द पास करा कर लागू कराया जाएगा। ताकि जिले में भी बाहर से लोग आकर निवेश कर सकें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें