फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आजमगढ़ः भाजपा नेता ने फांसी लगाकर दी जान, नहीं मिला कोई सुसाइड नोट, परिवार में मचा कोहराम

Thu, 19 Aug 2021 02:20 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़

सार

आजमगढ़ के  कप्तानगंज निवासी  राजेश गुप्ता भाजपा जिला कार्यकारिणी सदस्य थे। बृहस्पतिवार सुबह दस बजे तक जब वह सोकर नहीं उठे तो पुत्र उन्हें जगाने गया। हॉल में पहुंचते ही वहां का नजारा देख कर वह सन्न रह गया।
विज्ञापन
मृतक के घर पर जुटी ग्रामीणों की भीड़ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आजमगढ़ जिले के कप्तानगंज निवासी भाजपा नेता व व्यापारी ने बुधवार की रात घर के पिछले हिस्से में स्थित हॉल में फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली। सुबह दस बजे तक जब वह सोकर नहीं उठे तो पुत्र उन्हें जगाने गया। हॉल में पहुंचते ही वहां का नजारा देख कर वह सन्न रह गया। शोर मचाने पर घर के बाकी लोग कमरे में आए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 

विज्ञापन


मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। कस्बा निवासी 45 वर्षीय राजेश गुप्ता पुत्र स्व. बैजनाथ भाजपा जिला कार्यकारिणी सदस्य थे। कप्तानगंज कस्बा में ही उनका घर है। घर के अगले हिस्से में वे रेडीमेड कपड़ा व जनरल स्टोर की दुकान है। रोजाना की तरह बुधवार रात वह मकान के उपरी तल पर सो रहे थे।

रात में गर्मी ज्यादा होने पर वे ऊपर से नीचे घर के पिछले हिस्से में स्थित हॉल में सोने चले गए। बृहस्पतिवार की सुबह देर तक जब वे सो कर नहीं उठे तो 10 बजे के लगभग पुत्र उन्हें जगाने के लिए हॉल में गया। हॉल का दरवाजा खोलते ही पिता को पंखे से पर्दे के सहारे लटकता देख उसकी चीख निकल गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

चीख सुन कर पूरा परिवार मौके पर जुट गया। सूचना मिलने पर कप्तानगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को फंदे से नीचे उतारा। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। मृतक दो पुत्र व एक पुत्री के पिता थे। घटना के कारणों के बाबत कोई भी कुछ नहीं बता पा रहा है। वहीं घटना से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें