Azamgarh News : हादसे में वृद्ध की माैत की सूचना मिलते ही माैके पर जीयनपुर कोतवाली की पुलिस भी पहुंच गई। उसकी लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। वह पटरी पर ही दुकान लगाकर मसाला बेचते थे। वहीं, इस घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया था।
आजमगढ़ के जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के पकवा इनार बाजार में सड़क पार कर रहा वृद्ध तेज रफ्तार बाइक की चपेट में आ गया। इस हादसे में घायल वृद्ध की मौके पर ही मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना की सूचना मिलते ही परिवार में मातम छा गया।
विज्ञापन
मृतक वृद्ध मुबारकपुर के गढ़वाल गांव का निवासी थी। वह पकवा इनार बाजार में सड़क की पटरी पर मसाला बेचने का काम करता था।
गढ़वल गांव निवासी सूर्यबली (75) जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के पकवाइनार बाजार में सड़क की पटरी पर मसाले की दुकान लगाते हैं। रात होने पर वह बाजार में ही डाॅ. सुबेदार की चौकी पर सो जाते हैं। प्रतिदिन की तरह वह गुरुवार की रात में भी सो गए। इसके बाद शुक्रवार की सुबह करीब 5.30 बजे उठे और सड़क पार कर रहे थे।
इसी दाैरान जीयनपुर की तरफ से आ रही तेज रफ्तार बाइक की चपेट में आ गए। इस हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। सड़क पर टहल रहे लोग दौड़कर उसे अस्पताल ले जाने वाले ही थे कि उनकी मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक तीन पुत्री व एक पुत्र का पिता था।