फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP : छेड़खानी के आरोपी ने लिया खाैफनाक बदला, युवती के घर में घुस मचाया तांडव, एक की मौत; तीन लोग घायल

Fri, 06 Dec 2024 10:09 AM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़।

सार

Azamgarh News : यूपी के आजमगढ़ में मनबढ़ लोगों ने खाैफनाक घटना को अंजाम दिया है। छेड़खानी का आरोपी युवक समझाने के बावजूद नहीं माना। वे अपने पिता और कुछ अन्य लोगों के साथ युवती के घर में राॅड, पंच और बांस लेकर घुस गया। लोगों को ढूंढ-ढूंढ कर मार रहा था। बचाने आए युवती के चाचा को इतना मारा कि उनकी माैके पर ही माैत हो गई।
विज्ञापन
अस्पताल में इलाज करवाते घायल लोग। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आजमगढ़ के जीयनपुर थाना क्षेत्र के बछऊर गांव में बीती देर शाम छेड़खानी को लेकर विवाद हो गया। लोगों ने सभी को समझाकर मामले को शांत कराया। कुछ देर बाद छेड़खानी का आरोपी युवक कुछ लोगों के साथ लड़की पक्ष के घर घुस गया और परिवार के सदस्यों को मारने-पीटने लगा। इस घटना में जहां एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं तीन अन्य घायल हो गए। 

विज्ञापन




बछऊर गांव में गुरुवार की शाम गांव निवासी एक युवक रमेश के घर घुस गया। वह घर की लड़की के साथ छेड़खानी करने लगा। लोगों ने जब देखा तो दोनों में विवाद होने लगा। मौके पर जुटे ग्रामीणों ने दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर मामले को शांत कर दिया। लेकिन यह बात छेड़खानी कर रहे युवक विजय को नागवार गुजरी।
विज्ञापन
विज्ञापन




रात को वह अपने पिता और कुछ दोस्तों के साथ रमेश के घर में घुस गया। उन लोगों ने पूरे परिवार को मारना-पीटना शुरू कर दिया। इस घटना में रमेश (40) पुत्र नगीना राम की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं रीना देवी (50) पत्नी प्रेमचंद, गुंजा (18) पत्नी प्रेमचंद, अंकित (20) पुत्र प्रेमचंद घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें