फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुर्घटना में बाइक सवार युवक की मौत

Fri, 29 Sep 2017 12:18 AM IST
आजमगढ़/ब्यूरो, अमर उजाला
विज्ञापन
प्रतीकात्मक चित्र
विज्ञापन
सगड़ी। जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के बेरमा गांव के पास मुबारकपुर जा रहे युवक की सामने से आ रही पिकअप से टक्कर होने पर मौके पर मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मचा है।
विज्ञापन


गोरखपुर जिले के उरुवा थाना अंतर्गत शेख की टेगरी गांव निवासी अनुसार शाह आलम (35) पुत्र मो. तौहीद बाइक से मुबारकपुर कस्बे में अपनी मां से मिलने जा रहा था। दोपहर तीन बजे जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र बेरमा गांव के पास मुबारकपुर की तरफ से आ रही तेज रफ्तार पिकअप से बाइक की टक्कर हो गई।

इसमें शाह आलम की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक अपने मां-बाप का एकलौता पुत्र था। सऊदी अरब में रह कर प्राइवेट नौकरी करता था। एक माह पहले ही घर आया था। हादसे के बाद पत्नी हसीना और पुत्री तमन्ना (8 ) का रो-रो कर बुरा हाल है।
विज्ञापन


आटोरिक्शा की टक्कर से छात्र की मौत, साथी घायल
मेंहनगर। थाना क्षेत्र के देवरिया चट्टी के पास बुधवार की शाम अनियंत्रित आटोरिक्शा की टक्कर से साइकिल सवार छात्र की मौत हो गई। जबकि उसका साथी घायल हो गया। उसका जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। घटना के समय दोनों देवरिया चट्टी में स्थित चक्की पर गेहूं रखकर घर लौट रहे थे।

मृत छात्र अंकित राम (12) पुत्र अनारसी मेंहनगर थाना क्षेत्र के देवरिया गांव का निवासी था। अंकित कक्षा सात का छात्र था। बुधवार की शाम अंकित साइकिल से देवरिया बाजार गेहूं लेकर अपने मित्र प्रशांत (12) पुत्र दीनदयाल के साथ बाजार गया हुआ था। दोनों चक्की पर गेहूं देकर घर लौट रहे थे।

तभी एक अनियंत्रित आटोरिक्शा ने साइकिल में टक्कर मार दी। परिवारजन दोनों घायलों को जिला अस्पताल ले जा रहे थे कि रास्ते में अंकित की मौत हो गई। जबकि प्रशांत का इलाज चल रहा है। डाक्टर ने उसकी हालत गंभीर बताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें