फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चलो बुलावा आया है माता ने बुलाया है...

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। नवरात्रि पर बुधवार रात दक्षिणमुखी माता के दरबार में मां भगवती जागरण जागरण का आयोजन किया गया। कलाकारों ने एक से बढ़कर एक देवी गीतों प्रस्तुत कर श्रद्धालुओं को विभोर कर दिया।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ से पहले देवी मां के दरबार को फूलों से सजाया गया। पुजारी ने गायक राजेश रंजन को सम्मानित किया। इसके बाद राजेश रंजन ने बस गइलू पर्वत और पहाड़ हो कैसी आई दुआर हो मइया, ममता के आंचल में छुपा लेतू ए माई हो, एक बार दर्शन देखा दे तू माई हो, नौ दिन नवमी के पूजनवा हमसे सजनवा करबे ना... प्रस्तुत करके श्रद्धालुओं को भक्ति रस में सराबोर कर दिया। भजन गायक शाह आलम सवरियां ने मइया के मुखड़ा निहाल कईले बा का मांगी..., आज न त काल परसों कृपा होई सेवा में रहईया मईया के कबो कृपा होई... गाकर समा बांध दिया। पुजारी शरद तिवारी ने टेढ़ी डगर है कैसे चढ़ पाउंगा मैं...आंख से अंधा पांव से लंगड़ा कैसे चढ़ पाऊंगा मैं... गाया तो सभी भाव विभोर हो उठे। आया हूं मैं मंदिर तेरे शेरा वाली दर पे तेरे कि एक लड़का दर्शन को खड़ा है दर पे तेरे.. गाकर सभी को झूमने पर मजबूर कर दिया। आषी और राशि तिवारी ने भी भजनों से श्रोताओं तो झूमाते हुए मां के चरणों हाजिरी लगाई। नीरज गुप्ता ने चलो बुलावा आया है माता ने बुलाया है, तुने मुझे बुलाया शेरा वालिए मैं आया मैं आया जोता वालिए... गाकर सभी को झुमाया। जागरण देररात्रि तक चलता रहा। इस मौके पर सोनू तिवारी, मंयक तिवारी, प्रिंस तिवारी, संगीता तिवारी, लल्लन, वेदप्रकाश, सौरभ, आलोक, शंकर, रिंकू, बंटी, मनोज लाला, राजेंद्र सैनी, गप्पू, नितेष, पवन, सोनू जायसवाल, अच्छेलाल, शिव सहित भारी संख्या में श्रोतागण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें