फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक की चपेट में आकर बाइक सवार की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
तरवां थाना क्षेत्र के रासेपुर बाजार के पास सोमवार की सुबह ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

मेंहनगर थाना क्षेत्र के कुड़ापार गांव निवासी 46 वर्षीय गनेश यादव पुत्र शुकरू सोमवार की सुबह बाइक से किसी काम से जा रहा था। रासेपुर बाजार में सामने से आ रहे ट्रक से उसकी टक्कर हो गई। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। गनेश यादव हलवाई का काम करता था, वह दो पुत्रों का पिता था। घटना से परिवारीजनों में कोहराम मच गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें