फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दहेज की मांग पर तोड़ी शादी तो दे रहे जान से मारने की धमकी

विज्ञापन
विज्ञापन
दहेज के लिए पांच लाख रुपये की मांग का आरोप लगाते हुए गंभीरपुर थाना क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति ने सोमवार को एसपी को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में पीड़ित पिता ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

एसपी को दिए गए ज्ञापन में पीड़ित व्यक्ति ने बताया कि उसकी पुत्री की शादी दीदारगंज थाना क्षेत्र के दरियापुर पल्थी गांव निवासी एक व्यक्ति के पुत्र के साथ तय थी। एक जून 2021 को वर पक्ष ने गोद भराई कर एक सोने का मांगटीका दिया। वहीं सात जून 2021 को बरच्छा की रस्म वर पक्ष के घर किया। इसमें तीन लाख रुपया नकद व फल सामान आदि दिया। पीड़ित का आरोप है कि वर पक्ष के लोग पांच लाख रुपया नकद, मोटरसाइकिल व अन्य सामान की मांग करते हुए धमकी दी कि अगर मांग पूरी नहीं की तो शादी नहीं होगी। पांच लाख की भारी भरकम दहेज की मांग सुनकर मेरे द्वारा पुत्री की शादी करने से इंकार कर दिया गया। साथ ही पूर्व में दिए तीन लाख व अन्य सामान वापस करने की बात कही तो उक्त लोग अब जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। पीड़ित पिता ने एसपी से न्याय की गुहार लगाते हुए अपने तीन लाख रुपये सहित अन्य सामान दिलाने की माग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें