फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कबड्डी में भटौली की टीम रही अव्वल, दूसरे स्थान पर रही पासीपुर

विज्ञापन
विज्ञापन
बूढ़नपुर। शिक्षा क्षेत्र कोयलसा बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता में खो-खो व कबड्डी में प्राथमिक स्तर पर बालक तथा बालिका वर्ग में मदन पट्टी प्रथम स्थान पर रहा। लंबी कूद में प्राथमिक विद्यालय भैरवपुर प्रथम, सूरज प्राथमिक विद्यालय सिहोरा द्वितीय स्थान प्राप्त किया। जूनियर बालिका वर्ग मानचित्र में यूपीएस शेरवा की नेहा कुमारी प्रथम तथा यूपीएस मड़छा की अंशिका मिश्रा द्वितीय रही।
विज्ञापन

कबड्डी में भटौली की टीम प्रथम स्थान तथा पासीपुर दूसरे स्थान पर रहा। पीटी एवं विशेष प्रदर्शन में भटौली प्रथम तथा कोयलसा द्वितीय स्थान पर रहा। लम्बी कूद में मुस्कान वर्मा शेरवा प्रथम तथा अनुजा मौर्या भैरवपुर द्वितीय रही। जूनियर स्तर बालक वर्ग की कबड्डी में पासीपुर प्रथम भटौली द्वितीय रहा, मानचित्र में पीयूष कुमार कंपोजिट भैरवपुर प्रथम तथा अंकुर द्वितीय रहे, लंबी कूद में गुलशन भटौली प्रथम, विशाल भैरवपुर द्वितीय रहे, ऊंची कूद में गुलशन भटौली प्रथम व अर्जुन रतनावे द्वितीय स्थान पर रहे। पीटी एवं विशेष प्रदर्शन में भटौली की टीम प्रथम तथा कोयलसा की टीम द्वितीय स्थान प्राप्त किया। मुख्य अतिथि बूढ़नपुर नगर पंचायत की ईओ गुंजन कुमार ने छात्राओं को पुरस्कार वितरण कर सम्मानित किया और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि निश्चित रूप से यह बड़ा ही सराहनीय कार्यक्रम रहा। इस तरह की प्रस्तुति शहरी क्षेत्रों के विद्यालयों में ही देखने को मिलती है। वास्तव में कोयलसा के शिक्षक बधाई के पात्र हैं। विशिष्ट अतिथि खंड शिक्षा अधिकारी कोयलसा श्वेता मौर्य ने छात्रों के उज्जवल भविष्य की कामना की साथ ही ऐसे आयोजनों में बढ़ चढ़कर हिस्सा के लिए उत्प्रेरित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त शिक्षक उदय राज यादव ने आयोजक मंडली का धन्यवाद ज्ञापित किया। इस मौके पर शैलेश सिंह, प्रदीप सिंह, महेश सिंह, नौमी मौर्य, घनश्याम यादव, वीरेंद्र शुक्ला, विजय प्रताप यादव, श्रीपति वर्मा आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें