फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खंड विकास अधिकारी नहीं बता पाए क्या है स्वच्छ भारत मिशन

विज्ञापन
विज्ञापन
सगड़ी तहसील क्षेत्र के हरैया खंड विकास के बेलकुंडा ग्राम पंचायत का जिलाधिकारी अमृत कुमार त्रिपाठी ने निरीक्षण किया। इस दौरान डीएम ने खंड विकास अधिकारी से स्वच्छ भारत मिशन के बारे में पूछा तो वे जवाब नहीं दे सके। इस पर जिलाधिकारी ने इसे लेकर उन्हें जमकर फटकार लगाई। वहीं कुंडा बाजार में पीएमजीवाई से निर्मित सड़क खराब होने पर पीडब्ल्यूडी को अग्रिम आदेश तक भुगतान रोकने के निर्देश दिए। ग्राम पंचायत में निर्मित शौचालय की जांच करने का निर्देश देते हुए कहा कि क्रियाशील नहीं मिलने पर खंड विकास अधिकारी, सचिव व प्रधान से वसूली की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने ग्राम पंचायत में पिछले तीन वर्षों में मनरेगा से कराए गए कार्यों की जांच उपजिलाधिकारी को सौंपी। जिलाधिकारी अमृत कुमार त्रिपाठी ने ग्राम पंचायत का पैदल भ्रमण किया। उन्होंने स्वच्छ भारत मिशन क्या है खंड विकास अधिकारी ओमप्रकाश सिंह से सवाल किए तो वह बता नहीं सके। जिस पर कड़ी फटकार लगाई। मुख्य विकास अधिकारी को निर्देश दिए कि खंड विकास अधिकारी को प्रशिक्षित करें। कहा कि वह अगली बार जानकारी नहीं होने पर खंड विकास अधिकारी के निलंबन की कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान ग्राम पंचायत में कुल 198 शौचालय का निर्माण हुआ है। जिसकी क्रियाशीलता की जांच उपजिलाधिकारी सगड़ी गौरव कुमार को सौंपी गई। वहीं कमी पाए जाने पर खंड विकास अधिकारी सचिव व प्रधान से वसूली के लिए जिलाधिकारी ने निर्देशित किया। पॉलिथीन के प्रयोग करने पर 5000 का अर्थदंड लगाए जाने के निर्देश दिए। इस अवसर पर उपजिलाधिकारी सगड़ी गौरव कुमार, क्षेत्राधिकारी सगड़ी महेंद्र शुक्ला, खंड विकास अधिकारी ओमप्रकाश सिंह, एडीओ पंचायत ओंकार नाथ मिश्रा, मिथिलेश तिवारी, डॉ. वीरेंद्र सिंह सीवीओ सहित स्थानीय अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें