नगर के सुखदेव पहलवान स्पोर्ट्स स्टेडियम में 21 अगस्त से आयोजित होने वाली ख्वाजा तहसीनुल्लाह शमीम मेमोरियल इंटर स्कूल टीम और व्यक्तिगत बैडमिंटन चैंपियनशिप प्रतियोगिता का शुभारंभ मंडलायुक्त आरपी गोस्वामी करेंगे।
उक्त जानकारी आयोजन सचिव शक्ति शर्मा ने बुधवार को आराजीबाग स्थित डिस्ट्रिक्ट बैडमिंटन क्लब के आफिस में आयोजित प्रेसवार्ता में दी। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता का समापन 23 अगस्त को डीडीसी चकबंदी ऋतु सुहास द्वारा पुरस्कार वितरण कर किया जाएगा।
प्रतियोगिता में जनपद के 40 से 50 विद्यालयों के प्रतिभागी प्रतिभाग करेंगे। इस प्रतियोगिता में 250 खिलाड़ियों के भाग लेने की उम्मीद है। प्रतियोगिता के विजयी प्रतिभागियों में 15 हजार नगद रुपये की पुरस्कार राशि का वितरण किया जाएगा।