फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: अराजकतत्वों ने क्षतिग्रस्त की बाबा साहब की प्रतिमा

विज्ञापन
विज्ञापन
अहरौला। थाना क्षेत्र के पड़री बासथान स्थित अंबेडकर पार्क में अराजकतत्वों ने डॉ. भीमराव आंबेडकर और भगवान बुद्ध की प्रतिमा खंडित कर दी। रविवार सुबह जब लोग पार्क पहुंचे तो बाबा साहब की प्रतिमा का एक हाथ और अंगुलियां टूटी हुई मिलीं।
विज्ञापन

इसकी जानकारी अनुसूचित बस्ती में फैलते ही लोग आक्रोशित हो गए और बड़ी संख्या में बसपा, भीम आर्मी सहित अन्य लोग पार्क में एकत्र हो गए। आक्रोशित भीड़ ने अहरौला-कप्तानगंज मार्ग को जाम कर दिया, जिससे दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार ने प्रदर्शनकारियों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन भीड़ उग्र हो गई। इसके बाद पुलिस ने राजगीर को बुलवाकर प्रतिमा की मरम्मत कराई और पार्क में सीसीटीवी कैमरा लगवाने के लिए मैकेनिक को बुलाया।
विज्ञापन

लगभग डेढ़ घंटे बाद प्रदर्शनकारियों को ठोस कार्रवाई का भरोसा देकर जाम समाप्त कराया गया। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें