फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: छह आरोपी गिरफ्तार, तमंचा और कारतूस बरामद, दो बाइक सीज

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। अतरौलिया थाने की पुलिस ने शनिवार को पुलिस ने चेकिंग अभियान के दौरान दो अलग-अलग स्थानों पर छह आरोपियों को दो तमंचा, छह कारतूस और दो बाइक के साथ गिरफ्तार किया। दोनों बाइक को पुलिस ने सीज कर दिया। उक्त आरोपियों ने कई घटनाओं को अंजाम दिया है।
विज्ञापन

अतरौलिया थाना प्रभारी अमित कुमार मिश्रा ने बताया कि महरूपुर अंडरपास के पास चेकिंग के दौरान बाइक पर सवार तीन व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया। इसमें सेखौना गांव निवसी हिमांशु मौर्या व शुभम यादव और खीरीडीहा निवासी मिथलेश राजभर शामिल है। इनके कब्जे से एक तमंचा और कारतूस बरामद हुए। साथ ही उनके पास मिली बाइक को सीज किया गया। वहीं, छितौनी अंडरपास के पास चेकिंग के दौरान मोटरसाइकिल पर सवार तीन अन्य व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया। इसमें ध्यानीपुर गांव निवासी शिवम यादव, अंकित यादव और विपिन यादव शामिल है। इनके पास से भी एक तमंचा व कारतूस व बाइक बरामद हुई। पुलिस ने बाइक के कागजात और ड्राइविंग लाइसेंस न होने के कारण इसे सीज कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें