गंभीरपुर थाना क्षेत्र के दयालपुर मोतीपुर गांव निवासी सनी 23 अपने फुफेरे भाई अभिषेक निवासी गौरा थाना मेंहनगर के साथ कहीं से घर लौट रहा था। दोनों अभी पवई थाना अंतर्गत चकिया सुलेमापुर गांव के पास ही पहुंचे थे कि अज्ञात वाहन की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गए।
पवई थाना क्षेत्र के चकका सुलेमापुर गांव के पास सोमवार की देर रात पूर्वाचंल एक्सप्रेस वे पर हुए सड़क हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई तो वहीं दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना घर पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को अंत्यपरीक्षण के लिए भेजवा दिया है। वहीं घायल का अस्पताल में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
गंभीरपुर थाना क्षेत्र के दयालपुर मोतीपुर गांव निवासी सनी 23 अपने फुफेरे भाई अभिषेक निवासी गौरा थाना मेंहनगर के साथ कहीं से घर लौट रहा था। दोनों अभी पवई थाना अंतर्गत चकिया सुलेमापुर गांव के पास ही पहुंचे थे कि अज्ञात वाहन की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गए। सनी ने परिजनों को फोन कर 11 बजे तक घर पहुंचने की जानकारी दिया था। जब 12 बजे तक दोनों घर नहीं पहुंचते तो परिजनों ने सनी के मोबाइ पर फोन किया। किसी व्यक्ति ने फोन उठाया और हादसे की जानकारी देते हुए जिला अस्पताल पहुंचने को कहा। जिला अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने जांच के बाद सनी को मृत घोषित कर दिया, जबकि अभिषेक को इलाज के लिए भर्ती कर लिया। परिजन रात में ही सनी का शव लेकर घर चले आए। घटना की जानकारी पर घर पहुंची गंभीरपुर थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अंत्यपरीक्षण के लिए भेजवा दिया। मृतक दिल्ली में रह कर जेसीबी चलाता था। वह चार भाई बहनों में सबसे बड़ा था। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया है।