आजमगढ़। बाहुबली विधायक रमाकांत यादव की सोमवार को पवई थाने में दर्ज आचार संहिता से जुड़े दो मामलों में पेशी थी। वे वीसी के माध्यम से कोर्ट में पेश हुए लेकिन जज के स्थानांतरित हो जाने के चलते कोई कार्रवाई नहीं हुई और सुनवाई के लिए अब 28 नवंबर की तारीख पड़ गई है।
फूलपुर पवई विधान सभा सीट से समाजवादी पार्टी के विधायक बाहुबली रमाकांत यादव पर दर्जनों मुकदमे दर्ज हैं। जिसमें पवई थाने में दर्ज आचार संहिता से जुड़े दो मामलों में सोमवार को एमपी एमएलए मजिस्ट्रेट कोर्ट के न्यायाधीश अशोक कुमार की अदालत में उनकी पेशी थी। वे वीडियो कांफ्रेसिंग के माध्यम से कोर्ट में पेश भी हुए। जज का स्थानांतरण हो जाने के चलते वे कोर्ट में नहीं बैठे, जिसके चलते बाहुबली के मुकदमे में कोई कार्रवाई नहीं हुई और सुनवाई के लिए 28 नवंबर की तारीख निर्धारित कर दी गई।