फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh: जयमाल स्टेज पर दूल्हे के साथ हो गया बड़ा कांड, लड़की वालों ने शादी से किया इंकार; थाने पहुंचा मामला

Wed, 29 Nov 2023 04:57 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़

सार

समदी गांव में बारात पहुंचने पर कन्या पक्ष ने बारातियों का स्वागत किया। द्वारपूजा की रस्म के बाद बाराती नाश्तापानी में जुट गए। इस बीच दुल्हा जयमाल के स्टेज पर पहुंचा था कि उसके साथ बड़ा कांड हो गया। 
विज्ञापन
दूल्हे को पड़ा दौरा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अहरौला थाना क्षेत्र के समदी गांव में मंगलवार को बारात आयी थी। जयमाल स्टेज पर दूल्हे को दौरा पड़ गया। यह देख कन्या पक्ष से शादी से इंकार कर दिया। मामला थाने पर पहुंचा। जहां वर पक्ष ने एक लाख रुपये हर्जाखर्चा दिया तो दोनों पक्षों में समझौता हो गया। इसके बाद बारात बैरंग ही वापस लौट गई। 

विज्ञापन

यह भी पढ़ें- UP: अंग्रेजी शराब लदी डीसीएम ट्रक पलटी, आग लगा कर भागे सवार; चोकर की बोरियों के बीच छिपाई थी
विज्ञापन

समदी गांव में बारात पहुंचने पर कन्या पक्ष ने बारातियों का स्वागत किया। द्वारपूजा की रस्म के बाद बाराती नाश्तापानी में जुट गए। इस बीच दुल्हा जयमाल के स्टेज पर पहुंचा था कि उसे दौरा पड़ गया और वह बेहोश हो गया। यह देख कर कन्या पक्ष में हड़कंप मच गया। लगभग 15 मिनट के बाद दुल्हे को होश आया लेकिन तब तक कन्या पक्ष ने शादी से इंकार कर दिया। इसके बाद घंटो मौके पर दोनों पक्षों में पंचायत हुई। कन्या पक्ष द्वारा शादी के लिए तैयार न होने पर बाराती धीरे-धीरे मौके से घिसने लगे। बुधवार की सुबह हर्जा खर्चा को लेकर मामला थाने तक पहुंच गया। थाने पर हुई पंचायत में दोनों पक्षों में समझौता हुआ। जिसके अनुसार वर पक्ष ने कन्या पक्ष को हर्जा खर्चा के रूप में एक लाख रुपये दिया। इसके बाद बारात बैरंग ही वापस लौट गई। लड़की के पिता मंता निषाद ने बताया कि उन्होंने अपनी बेटी की शादी अंबेडकरनगर जिले के बसखारी थाना अंतर्गत धारूपुर मकईया गांव निवासी संतोष के साथ तय किया था। जयमाल स्टेज पर दुल्हे केा दौरा आया, जिसके चलते शादी से इंकार कर दिया गया। वहीं वर पक्ष का कहना था कि इससे पूर्व लड़के को कभी दौरा नहीं पड़ा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें