सरकार की ओडीओपी योजना के तहत निजामाबाद की ब्लैक पॉटरी का चयन किया गया है। इसके कारण इसका कार्य करने वाले कारीगर ब्लैक पॉटरी के कई प्रकार के सामान तैयार करने में जुटे हुए हैं। इसी प्रयास के क्रम में उनके द्वारा ब्लैक पॉटरी की राखी तैयार की गई है। इसके प्रति लोगों का रूझान देख कलाकार काफी उत्साहित हैं।
हस्तशिल्प कारीगर शिवरतन प्रजापति ने बताया कि यह राखियां 100 रुपये तक की कीमत में उपलब्ध हैं। अभी तक ऑनलाइन 300 पीस का आर्डर मिला है। यह आर्डर भोपाल, फरीदाबाद, मुंबई और दिल्ली से मिला है। 15 से 20 दिन पहले हमने इस आर्डर को पूरा किया है। शुक्रवार को लखनऊ के एक अधिवेशन में 100 पीस ब्लैक पॉटरी के राखियों की बिक्री की गई।