फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: मुठभेड़ में पांच बदमाश अरेस्ट, पशु, पिस्टल, कारतूस, चापड़ बरामद; दो तस्करों के पैर में लगी गोली

Sat, 15 Jun 2024 03:42 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़

सार

Azamgarh News: आजमगढ़ के बिलरियागंज थाने की पुलिस को जरिए मुखबीर सूचना मिली कि नसीरपुर हाता से फरार दो पशु तस्कर छीहीं-बागवार नहर पुलिया होते हुए नसीरपुर जाने वाले हैं। पुलिस सक्रिय हुई और बागवार नहर पुलिया के पास पहुंच गई। 
विज्ञापन
मुठभेड़ में घायल दोनों बदमाश। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बागवार नहर पुलिया के पास पशुतस्करों और पुलिस के बीच मुठभेड़ हो गई। जिसमें दो पशु तस्करो के पैर में गोली लग गई। जिन्हें उपचार के लिए पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया है। वहीं इस मामले में पुलिस अब तक कुल पांच पशु तस्करों को गिरफ्तार कर चुकी है। पुलिस ने मौके से पिस्टल, कारतूस बरामद किया है।
विज्ञापन


बिलरियागंज थानाध्यक्ष विनय कुमार सिंह शुक्रवार को अपनी टीम के साथ नसीरपुर चौराहे पर मौजूद थे। सूचना मिली कि नसीरपुर में परवेज के हाते में प्रतिबंधित पशुओं को रखा गया है। कुछ लोग मिलकर उनके मांस की बिक्री करने की फिराक में है।

सूचना मिलते ही पुलिस सक्रिय हुई और बताए हुए स्थान पर जा धमकी। हाते के चारों तरफ से घेरेबंदी कर वहां मौजूद व्यक्तियों को पकड़ने का प्रयास किया गया। जिसमें तीन अभियुक्त बिलरियागंज थाना क्षेत्र के नसीरपुर गांव निवासी तौशीफ अहमद, वसिक शेख व गुलवारी गौरी गांव निवासी हाजिम खान को गिरफ्तार किया गया। वहीं कुछ लोग मौके से फरार हो गए। मौके पर पुलिस ने 32 प्रतिबंधित पशु, चार लकड़ी का ठीहा, पांच चापड़, दो छूरी बरामद किया। 
विज्ञापन


वहीं शनिवार को थानाध्यक्ष बिलरियागंज विनय कुमार सिंह मौके से फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए शहाबुद्दीनपुर तिराहे पर मौजूद थे तभी मुखबिर ने सूचना दिया कि नसीरपुर परवेज के हाता से फरार अभियुक्त सलमान अहमद अपने साथी ताहिर निवासी नसीरपुर थाना बिलरियागंज जनपद आजमगढ के साथ बाइक से छीहीं-बगवार नहर पुलिया से होते हुए नसीरपुर जाने वाला है जो कहीं भागने की फिराक में है। 

इस सूचना पर थानाध्यक्ष बिलरियागंज अपनी टीम के साथ बगवार नहर पुलिया के पास पहुंचकर बदमाशों का इंतजार करने लगे। कुछ समय बाद एक बाइक से दो व्यक्ति आते दिखाई दिए। जिन्हें रुकने का इशारा किया लेकिन वह पुलिस को देखकर भागने लगे और बाइक फिसलकर गिर गई। 

उक्त दोनों बदमाश अपने आप को पुलिस से घिरता देखकर पुलिस पर फायरिंग करने लगे। पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई की जिसमें अभियुक्त ताहिर के बाएं पैर में व अभियुक्त सलमान अहमद के दाहिने पैर में गोली लगी। जिन्हें पुलिस ने गिरफ्तार करते हुए उनके पास से असलहा बरामद किया और उपचार के लिए अस्पताल भेज दिया।
विज्ञापन

परवेज के हाता से होता था गो तस्करी का संचालन

पकड़े गए अभियुक्तों ने बताया कि जहां पर पशुओं का वध किया जाता था। वह हाता परवेज, अनीश, मास्टर नेयाज व अबू शहमा के नाम से है। जिसका संचालन परवेज करता है। 

अभियुक्त सलमान अहमद, मुजा कुरैशी, खालिद, ताहिर, जमालु उर्फ जमालुद्दीन, नईम, अली असगर, तालिब, परवेज, अनुशाद, जावेद, तारिक, शाहिद निवासी नसीरपुर थाना बिलरियागंज व शत्रुधन यादव उर्फ डब्लू निवासी पतोई ट्फलपुरा बेलथरा रोड जनपद बलिया का एक गिरोह है। जो रात्रि में आस पास के छुट्टा पशुओं को पकड़कर परवेज के हाते में वध करके मांस विक्रय करते हैं। घायल शुक्रवार को नसीरपुर से फरार हो गये थे व पुलिस से बचने के लिए कहीं भागने की फिराक में थे।

बोले अधिकारी
सूचना पर जब पुलिस ने परवेज के हाते पर छापा मारा तो यहां से कुछ पकड़े गए और कुछ लोग फरार हो गए थे। इसमें से दो पुलिस के साथ हुई मुठभेड़ में घायल हुए हैं। जिन्हें गिरफ्तार किया गया है। उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। वहीं पूछताछ में जिन लोगों का नाम प्रकाश में आया है उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम गठित कर दी गई है। - चिराग जैन, एएसपी ग्रामीण।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें