फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh: पुलिस को देख भाग रहे बदमाशों की पलटी बाइक, गोली लगने से शातिर चोर घायल; दो बदमाश अरेस्ट

Sun, 21 Jan 2024 02:30 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़

सार

पकड़े गए बदमाशों के पास से पुलिस ने दो तमंचा, एक बाइक, दो सफेद धातु की थाली, एक जेवरात बनाने की मशीन बरामद किया है। घेराबंदी के दौरान एक बदमाश गोली लगने से घायल हो गया है। जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 
विज्ञापन
azamgarh police encounter - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आजमगढ़ जिले के देवगांव कोतवाली पुलिस ने मुठभेड़ में एक शातिर चोर को गोली लगने के बाद दो बदमाशों को गिरफ्तार किया। पुलिस की गोली से घायल चोर को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बदमाशों के पास से पुलिस ने दो तमंचा, एक बाइक, दो सफेद धातु की थाली, एक जेवरात बनाने की मशीन बरामद किया है। 

विज्ञापन


यह है पूरा मामला
देवगांव कोतवाली पुलिस रविवार की भोर में क्षेत्र में भ्रमण कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि बाइक सवार दो शातिर चोर भीरा से टीकरगाढ़ की तरफ आ रहे हैं। सूचना पर पुलिस टीम चिरकिटिह के पास घेराबंदी कर बदमाशों के आने का इंतजार करने लगी। कुछ देर बाद बाइक सवार दो बदमाश आते दिखे। पुलिस ने रुकने का इशारा किया तो वे बाइक मोड़ कर भागने का प्रयास करने लगे। 

बेसो नदी जाने वाले रास्ते पर बाइक अनियंत्रित होकर पलट गई। पुलिस ने बदमाशों का पीछा किया तो दोनों बदमाश पैदल ही भागने लगे। इस दौरान एक बदमाश सद्दाम निवासी पताहना थाना सराय ख्वाजा जिला जौनपुर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। वहीं दूसरे बदमाश ने पुलिस टीम पर फायर झोंक दिया। पुलिस ने जवाबी फायरिंग की, जिससे बदमाश फैजन उर्फ गुल्लू निवासी बक्सपुर थाना बरदह के पैर में गोली लगी। उसे इलाज के लिए सीएचसी टीकरगाढ़ लालगंज में भर्ती कराया गया। 
विज्ञापन


दोनों बदमाशों के पास से पुलिस ने चोरी की सफेद धातू की दो थाली, एक जेवरात बनाने की मशीन, दो तमंचा व एक बाइक भी बरामद किया है। कोतवाल राजीव कुमार मिश्र ने बताया कि पुलिस की गोली से घायल फैजान बरदह थाने का हिस्ट्रीशीटर है। उस पर दर्जन भर से अधिक मुकदमे दर्ज है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें