फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आजमगढ़ पुलिस का एक्शन: अंतर जनपदीय वाहन चोर गैंग का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार, कई बाइक बरामद

Wed, 25 Sep 2024 05:41 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़।

सार

आजमगढ़ जिले की पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने अंतर जनपदीय वाहन चोर गैंग का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। 
विज्ञापन
पुलिस के गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आजमगढ़ जिले के पवई थाने की पुलिस ने वाहनों की चोरी करने वाले नए अंतर जनपदीय गैंग का खुलासा कर दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके पास से चोरी की नौ मोटरसाइकिल व दो मोटरसाइकिल के पार्ट्स बरामद किए हैं।

विज्ञापन


यह है मामला
अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण चिराग जैन ने बताया कि पवई थानाध्यक्ष अनिल कुमार सिंह व एसएसआई चंद्रशेखर सिंह टीम के साथ चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान राजेन्द्र राजभर उर्फ राजू उर्फ पप्पू पुत्र रामसिंगार राजभर निवासी लोनरा प्रतापपुर थाना अखंडनगर जनपद सुल्तानपुर को चोरी के वाहन संग पकड़ा। 

विज्ञापन


अभियुक्त ने मोटरसाइकिल लगभग एक माह पूर्व शाहगंज तहसील से चोरी किया था। लोगों को धोखा देने के लिए फर्जी तरीके से नंबर प्लेट की कूटरचना करके दूसरा फर्जी नंबर प्लेट लगाकर बेचने के लिए जा रहा था। पूछताछ में अभियुक्त ने बताया कि वह मोटरसाइकिल चोरी करके पवई शीतला माता मंदिर के पीछे रामबेचन बिंद पुत्र ठाकुरदीन बिंद निवासी दनियालपुर थाना पवई की कबाड़ की दुकान पर पांच हजार रुपये में बेचता है। यदि कोई सीधा सज्जन व्यक्ति मिल जाता है तो उसे भी नंबर प्लेट बदलकर बेच देता है।
विज्ञापन


पकड़े गए आरोपी ने बताया कि सुल्तानपुर, अंबेडकर नगर और जौनपुर जनपद से मोटरसाइकिल को चोरी करके रामबेचन बिंद को बेचा है। अभियुक्त राजेन्द्र राजभर की निशानदेही पर रामबेचन बिंद की दुकान के बेसमेंट से नौ मोटरसाइकिल तथा दो कटी हुई मोटर साइकिल के पार्ट्स बरामद हुए। पुलिस ने दोनों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें