बूढ़नपुर। विकासखंड कोयलसा में त्वरित मक्का कार्यक्रम योजना के अंतर्गत कृषि गोष्ठी आयोजित की गई। इसमें किसानों को मोटा अनाज उगाने के लिए प्रोत्साहित किया गया। कृषि वैज्ञानिक डॉ. वेद प्रकाश सिंह ने कहा कि मोटा अनाज उगाने पर सरकार जोर दे रही है। कम लागत में अच्छी उपज लेने के लिए मक्का, जौ, बाजारा, कोदो, उर्द, मूंग, चना, मटर जैसी फसलों की बोआई करें। इन फसलों में पानी और उर्वरक की कम आवश्यकता पड़ती है। जिससे किसानों की लागत कम हो जाएगी और ज्यादा मुनाफा मिलेगा। अनिल कुमार ने कहा कि अच्छी नस्लों के पशु रख कर दूध के साथ देसी गोबर की खाद का अपने खेतों में प्रयोग करें। रासायनिक खाद का कम से कम प्रयोग करें। इस मौके पर बालचंद त्रिपाठी, राजमन यादव, चंद्रशेखर, बजरंगी लाल आदि मौजूद थे।