फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News : मंदिर के बाहर अधेड़ को मारी गोली, मौत; लाश के पास ही मिला तमंचा

Wed, 29 Jan 2025 10:16 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़।

सार

अधेड़ को गोली मारने की सूचना मिलते ही माैके पर पवई थाने की पुलिस भी पहुंच गई। आसपास के लोगों से पूछताछ के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
विज्ञापन
अजय कुमार सिंह की फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पवई थाना क्षेत्र के सलारपुर गांव निवासी अजय कुमार सिंह (51) पुत्र स्वर्गीय काशी प्रसाद की बदमाशों ने रात लगभग साढ़े नाै बजे गोली मारकर हत्या कर दी। अजय किसी कार्य के लिए गांव से 500 मीटर दूर बाग में मंदिर पर गए हुए थे। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, अज्ञात बदमाशों ने गोली मार उनकी हत्या कर दी। हत्या में प्रयुक्त तमंचा भी शव के पास मिला। मृतक के पास एक पुत्र व एक पुत्री है। मृतक की पत्नी सुनीता का रो-रोकर बुरा हाल है। गोली की आवाज सुनकर जुटे लोगों ने आसपास जांच-पड़ताल की इसके साथ ही पुलिस को भी सूचित किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें