फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: औचक निरीक्षक कर डीएम ने लिया स्वास्थ्य सुविधाओं का हाल

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। जिलाधिकारी विशाल भारद्वाज ने शुक्रवार को जिला अस्पताल का औचक निरीक्षण कर स्वास्थ्य सुविधाओं व व्यवस्थाओं का हाल लिया। इस दौरान उन्होंने विभिन्न वार्डों को भी देखा और मरीजों से बातचीत कर मिलने वाली सुविधाओं की भी जानकारी लिया। इसके साथ ही जहां कहीं भी कमियां मिली अस्पताल प्रशासन को जरूरी दिशा निर्देश दिया।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा मिल रही है कि नहीं इसकी पड़ताल शुक्रवार को जिलाधिकारी ने स्वयं औचक निरीक्षण कर किया। लगभग पौने ग्यारह बजे जिलाधिकारी बिना किसी सूचना के जिला अस्पताल पहुंच गए और वार्डों व ओपीडी में पहुंच कर निरीक्षण करना शुरू कर दिया। जिलाधिकारी ने इमरजेंसी, वृद्धजन वार्ड के साथ ही कैंसर वार्ड, असहाय वार्ड का निरीक्षण किया। जिलाधिकारी के जिला अस्पताल पहुंचने की जानकारी होते ही प्रभारी एसआईसी डॉ. आमोद, सीएमओ डॉ. आईएन तिवारी भी भागे-भागे मौके पर पहुंच गए। इसके साथ ही पूरा अस्पताल प्रशासन अलर्ट मोड में हो गया। वार्डों में पहुंच कर जिलाधिकारी ने मरीजों का हाल लिया और इसके साथ ही अस्पताल से मिल रही सुविधाओं के बाबत भी जानकारी किया। इमरजेंसी में सिमेंट आदि की बोरी देख जिलाधिकारी ने कहा कि मरीज भर्ती करने के साथ ही काम भी करना ठीक नहीं है। जल्द से जल्द काम पूर्ण कराया जाए अथवा मरीजों को कहीं और शिफ्ट किया जाए। इस दौरान जिलाधिकारी ने जिला अस्पताल परिसर में संचालित हो रहे नर्सिंग ट्रेनिंग सेंटर के बाबत भी जानकारी लिया। जिलाधिकारी लगभग आधे घंटे तक अस्पताल में रहे और इस दौरान अस्पताल प्रशासन में हड़कंप की स्थिति देखने को मिली। प्रभारी एसआईसी डॉ. आमोद कुमार ने बताया कि जिलाधिकारी के निरीक्षण में कोई कमी नहीं पायी गई। इमरजेंसी को जल्द से जल्द दुरूस्त कराने का उन्होंने निर्देश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें