फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आजमगढ़ : युवती से दुष्कर्म कर वीडियो कर दिया वायरल, आरोपी गिरफ्तार

Wed, 14 Jul 2021 12:03 AM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन

आजमगढ़ जिले के मुबारकपुर थाना क्षेत्र की रहने वाली एक युवती के साथ पड़ोस के युवक ने संबंध बनाया और चोरी छिपे उसका वीडियो भी बना लिया। युवक ने जब उसके साथ पुन: संबंध बनाने की बात कही तो युवती ने इंकार कर दिया। इस पर उसने युवती के साथ बनाए हुए वीडियो को वायरल कर दिया। युवती ने थाने पर नामजद तहरीर दी। जिस पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर 24 घंटे के अंदर ही आरोपी को गिरफ्तार भी कर लिया।

विज्ञापन


पुलिस की दी तहरीर में युवती ने बताया कि आरोपी युवक पड़ोस का ही रहने वाला है। उसका नाम इम्तियाज अहमद है। उसने उसकी एक अश्लील फोटो खींच लिया और उसे दिखा कर जबरन उसके साथ संबंध बनाया। जिसका उसने वीडियो भी बना लिया। इसके बाद वह पुन: संबंध बनाने का दबाव बनाने लगाया। उसने जब विरोध किया तो वीडियो दिखा कर वायरल कर देने की धमकी देने लगा। 

इसके बाद भी युवती ने जब संबंध बनाने से इंकार किया तो युवक ने वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वीडियो वायरल होने से युवती अवसाद से ग्रस्त हो गई। सोमवार को परिजनों के साथ थाने पर पहुंच कर इम्तियाज के खिलाफ नामजद तहरीर दिया। पुलिस ने भी त्वरित कार्रवाई करते हुए 24 घंटे के अंदर ही आरोपी युवक को इस्लामपुरा कस्बा मुबारकपुर से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसका संबंधित धाराओं में चालान कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें