फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: कड़कड़ाती ठंड के बीच आधी रात सड़क पर उतरे डीएम, बांटे कंबल; अस्पताल का लिया जायजा

Sun, 14 Jan 2024 01:24 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़

सार

घने कोहरे और कड़कड़ाती ठंड के बीच आजमगढ़ के डीएम विशाल भारद्वाज ने आधी रात को सड़क से लेकर अस्पताल तक का जायजा लिया। उन्होंने सड़क पर सो रहे लोगों को देखा तो रैन बसेरों में भेजने का निर्देश दिया। साथ ही ठंड में कांप रहे लोगों को कंबल भी दिए। 
विज्ञापन
azamgarh news - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आजमगढ़ जिले में पड़ रही कड़ाके की ठंड के बीच शनिवार की रात डीएम विशाल भारद्वाज सड़कों पर उतरे। इस दौरान उन्होंने ठंड में ठिठुर रहे लोगों में कंबल बांटा और सड़क किनारे सो रहे बेघर लोगों को रैन बसेरे में पहुंचाने का निर्देश दिया। डीएम ने जिला अस्पताल पहुंच कर मरीजों का हाल जाना।

विज्ञापन

 
कोहरे और गलन ने जनजीवन को अस्त-व्यस्त कर दिया है। हाड़ कंपा देने वाली ठंड के चलते लोगों का घर से निकलना मुश्किल हो गया है। ऐसे में लोगों की परेशानी काफी बढ़ गई है। सर्द के मौसम में जनपद में जलाए जा रहे अलाव आदि का जायजा लेने के लिए शनिवार की रात डीएम विशाल भारद्वाज मातहतों संग सड़कों निरीक्षण करने के
लिए रवाना हुए। 

इस दौरान डीएम जब चौक पर पहुंचे तो देखा कि वहां दिहाड़ी मजदूर और रिक्शा चालक ठंड से ठिठुर रहे थे। उन्होंने मजदूरों को ठंड से बचाव के लिए कंबल दिया। साथ ही सड़क के किनारे सोते मिले लोगों को देख डीएम ने ईओ नगरपालिका को इन्हें रैन बसेरों में भेजने का निर्देश दिया। 
विज्ञापन


इसके बाद डीएम का काफिला सीधे जिला अस्पताल पहुंचा। यहां मरीजों को मिले कंबल आदि के संबंध में जानकारी हासिल की। इसके बाद उन्होंने मरीजों के साथ आए परिजनों से बातचीत की और उन्हें रैन बसेरे में ठहरने को कहा।

डीएम ने बताया कि नगर क्षेत्र में जिन स्थानों को अलाव जलाने के लिए चिन्हित किया गया है। सभी जगहों पर अलाव जलता हुआ मिला है। जो लोग बाहर भटकते मिले हैं उन्हें रैन बसेरों में भेजने का निर्देश दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें