विकास भवन में औचक निरीक्षण करने पहुंचे मंडलायुक्त।
- फोटो : अमर उजाला
आजमगढ़ के मंडलायुक्त विजय विश्व पंत ने गुरुवार को विकास भवन में स्थित कार्यालयों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान कई अधिकारी व कर्मचारी अनुपस्थित मिले। इसके बाद वह डीपीआरओ कार्यालय पहुंचे, जिसमें फाइलों की जांच की। जांच प्रकरण को लंबित देख उन्होंने नाराजगी जताई। उन्होंने सीडीओ को कार्रवाई के लिए निर्देश जारी किए। वहीं अनुपस्थित अधिकारियों कर्मचारियों का वेतन रोकने के निर्देश दिए।
कमिश्नर विजय विश्वास पंत गुरुवार सुबह करीब 11:45 बजे विकास भवन पहुंचे। इस दौरान उन्होंने जिला पंचायती राज अधिकारी कार्यालय, सामान्य अनुभाग जिला विकास कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान कई कर्मचारी अनुपस्थित पाए गए।