फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh Bypolls Result: सपा के गढ़ में निरहुआ ने लहराया भगवा, सारे समीकरण हो गए ध्वस्त, जानिए भाजपा की जीत का कारण

Mon, 27 Jun 2022 12:18 PM IST
उत्पल कांत संवाद न्यूज एजेंसी, आजमगढ़

सार

सपा के गढ़ में एमवाई समीकरण को तोड़ते हुए दिनेश लाल यादव निरहुआ ने भगवा लहरा दिया। उन्हें 8679 मतों से विजयी घोषित किया गया। 
विज्ञापन
आजमगढ़: जीत का प्रमाण पत्र लेते दिनेश लाल यादव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

समाजवादी पार्टी के गढ़ आजमगढ़ में कमल खिल गया। भाजपा प्रत्याशी दिनेश लाल यादव ने आजमगढ़ लोकसभा सीट के उपचुनाव में मुलायम परिवार के धर्मेंद्र यादव को हराकर जीत हासिल की। सपा के गढ़ में एमवाई समीकरण को तोड़ते हुए निरहुआ ने भगवा लहरा दिया।  उन्हें 8679 मतों से विजयी घोषित किया गया।

विज्ञापन


भाजपा को कुल 312768, सपा को 304089 बसपा को 266210 मत मिले। 13 प्रत्याशी मैदान में थे। सपा, बसपा और भाजपा को छोड़कर अन्य प्रत्याशियों की जमानत जब्त हो गई।  आजमगढ़ सीट पर 1989 के बाद से सपा और बसपा का दबदबा रहा है। एक बार रमाकांत यादव ने 2009 में भाजपा के बैनर तले जीत हासिल की थी। तब कहा गया था कि यह सीट रमाकांत ने अपने दम पर जीती है। 
पढ़ेंः जिस गढ़ पर था सपा को नाज, निरहुआ ने उसे किया ध्वस्त, 8679 वोटों से हारे अखिलेश यादव के भाई धर्मेंद्र

मुस्लिम मतदाताओं में सेंधमारी

लेकिन, उपचुनाव में भाजपा ने यह साबित कर दिया कि रमाकांत यादव की जीत उनकी नहीं, बल्कि पार्टी की थी। निरहुआ की जीत में बसपा प्रत्याशी शाह आलम गुड्डू जमाली की भी भूमिका रही। जमाली को जीत भले नहीं मिली, लेकिन उन्होंने मुस्लिम मतदाताओं में सेंधमारी कर सपा को कमजोर कर दिया। जबकि, सपा इस मुगालते में थी कि उसका एमवाई फैक्टर फेल नहीं होगा। 

विज्ञापन

आजमगढ़ उपचुनाव में सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव का चुनाव प्रचार में न आना भी हार का कारण बना। क्योंकि अखिलेश के चुनाव प्रचार में न आने को विपक्षी दल मुद्दा बनाते रहे। अगर, अखिलेश चुनाव प्रचार में आते तो मुस्लिम वोटों में बिखराव नहीं होता।

मतगणना के दौरा सपा, बसपा और भाजपा उम्मीदवारों में कांटे की टक्कर देखने को मिली। बसपा उम्मीदवार शाह आजम गुड्डू जमाली किसी भी राउंड में आगे नहीं निकले लेकिन उन्होंने पीछा भी नहीं छोड़ा। उनकी इस कांटे की टक्कर ने सपा को सबसे ज्यादा नुकसान और भाजपा को फायदा पहुंचाया।  

निरहुआ बोले- विकास की उम्मीद में खिला आजमगढ़ में कमल

दिनेश लाल यादव निरहुआ - फोटो : अमर उजाला
पचुनाव में आजमगढ़ सीट पर विकास की उम्मीद में कमल खिला है। पीएम और सीएम के नेतृत्व वाली डबल इंजन की सरकार की योजनाओं का लाभ यहां के भी लोगों को मिले। इसके लिए यहां की जनता ने कमल के निशान पर उन्हें अपना सांसद बनाया है। उक्त बातें नवनिर्वाचित सांसद दिनेशलाल यादव निरहुआ ने जीत का प्रमाणपत्र पाने के बाद मीडिया से रूबरू होते हुए कही।

उन्होंने कहा कि आजमगढ़ के लिए जो लोग मुझे बाहरी कहते हैं, उन्हें मैं बताना चाहता हूं कि आजमगढ़ में मेरा बचपन बीता है। मेरी मौसी, बुआ व बहन आजमगढ़ में है। ऐसे में मैं बाहरी कैसे हूं। जिन लोगों ने मुझे बाहरी कहा उनके मुंह पर यहां की जनता से करारा तमाचा मारा है। अब तो मैं यहां का सांसद हो गया हू और अब यहीं का हो कर रहूंगा।

डबल इंजन की सरकार के विकास कार्यों को लेकर जिस उम्मीद से आजमगढ़ की जनता ने मुझे संसद में प्रतिनिधित्व का मौका दिया है। उस पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करूंगा। जिले के विकास के लिए अब वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के पास जाएंगे और जो बन पड़ेगा वह यहां के विकास के लिए करेंगे।

एक प्रश्न के जवाब में उन्होंने कहा कि निश्चित तौर अब उनका निवास आजमगढ़ में होगा। नवनिर्वाचित सांसद ने कहा कि सपा के लोग कहते थे कि यहां नचनियों की जरूरत नहीं है और यहां की जनता ने इसी नचनियां को अपना सांसद चुनकर उनके मुंह पर करारा तमाचा मार दिया है।
विज्ञापन

निरहुआ, गुड्डू और धर्मेंद्र को छोड़ सबकी जमानत जब्त

उपचुनाव में तीन प्रत्याशियों को छोड़कर शेष प्रत्याशी अपनी जमानत नहीं बचा सके। सपा, बसपा और भाजपा प्रत्याशियों को छोड़कर अन्य प्रत्याशियों को जमानत बचाने के लिए कुल मतदान का छठवां हिस्सा भी नहीं मिल सका। चुनाव में कुल 13 प्रत्याशी मैदान में थे। 

प्रत्याशियों केे मिले मतों का विवरण
प्रत्याशी   मिले मत
दिनेश लाल यादव 312768
धर्मेंद्र यादव 304089
शाह आलम  266210
अमरावती 1743
जयनाथ चौहान 1952
धीरज श्रीवास्तव 2935
रविंद्रनाथ शर्मा 2597
सरवर अली 1519
अंबरीष कुमार विजयता 1515
पंकज कुमार यादव 1249
रमाकांत यादव 2535
राजीव तलवार 2549
वीरेंद्र कुमार निषाद 2377
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें