बसपा के जोनल कोआर्डिनेटर हरिश्चंद्र गौतम ने कहा कि आज पूरे प्रदेश में गुंडाराज कायम है। आए दिन हत्या, बलात्कार, छिनैती की घटनाएं हो रही हैं। इस पर लगाम लगाने में सपा सरकार विफल है। वह मंगलवार को महराजगंज ब्लॉक स्थित श्रीमती बेचनी देवी अंबेडकर प्राथमिक विद्यालय हरखपुरा कटानी बाजार में गोपालपुर विधानसभा क्षेत्र के एक दिवसीय सेक्टर स्तरीय कैंडर कैंप को संबोधित कर रहे थे।
कहा कि केंद्र में भाजपा की सरकार है। दो साल का समय बीत गया, केंद्र सरकार अपने वादों को पूरा नहीं कर पाई। विधानसभा प्रभारी कमला प्रसाद यादव ने कहा कि सेक्टर अध्यक्ष, बूथ प्रभारी और कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़ हैं। आप लोग आगामी विधानसभा चुनाव में पार्टी की जीत के लिए पूरी ताकत झोंक दें।
आप लोगों के ही बल पर पार्टी जीत दर्ज कर सकती है। इस बार प्रदेश में बसपा की ही सरकार बनेगी। इस मौके पर चंद्र प्रकाश भारतीय, डा. अमरनाथ, इरशाद अहमद, धमेंद्र कुमार, पंकज द्विवेदी, शशांक शेखर, अंसार अहमद, दयाराम, सुरेश, अजय, शिवशंकर, उदई यादव आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।