फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh Accident: रोडवेज बस की चपेट में आने से बाइक सवार महिला की मौत, दो लोग घायल

Fri, 17 Nov 2023 12:54 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़

सार

देवगांव कोतवाली के पल्हना रायपुर गांव निवासी शुभम शुक्रवार की सुबह अपनी बड़ी मां महारानी देवी 40 व चाची गीता देवी 35 को बाइक पर बैठा कर मऊ जिले के मोहम्मदाबाद किसी मरीज को देखने के लिए जा रहा था। अभी वह सठियांव चौराहे पर ही पहुंचा था कि पीछे से जा रहे रोडवेज बस बाइक में धक्का मार दिया।
विज्ञापन
Azamgarh Accident: - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुबारकपुर थाना क्षेत्र के सठियांव चौराहे पर शुक्रवार की सुबह रोडवेज बस की चपेट में आकर बाइक सवार महिला की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अंत्यपरीक्षण के लिए भेजवा दिया। हादसे में बाइक सवार दो अन्य को भी मामूली चोट आयी है। 

विज्ञापन

देवगांव कोतवाली के पल्हना रायपुर गांव निवासी शुभम शुक्रवार की सुबह अपनी बड़ी मां महारानी देवी 40 व चाची गीता देवी 35 को बाइक पर बैठा कर मऊ जिले के मोहम्मदाबाद किसी मरीज को देखने के लिए जा रहा था। अभी वह सठियांव चौराहे पर ही पहुंचा था कि पीछे से जा रहे रोडवेज बस बाइक में धक्का मार दिया। जिससे शुभम बाइक लेकर सड़क पर गिर पड़ा और बाइक पर बैठी उसकी बड़ी मां महारानी देवी व चाची गीता देवी बस की चपेट में आ गई। महारानी देवी तो पहिए के नीचे आ गई थी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं गीता देवी को भी चोट आई है। बाइक समेत गिर जाने से शुभम भी चोटिल हुआ है। सूचना पर पहुंची मुबारकपुर थाना पुलिस ने घायलों को अस्पताल भेजा वहीं मृतका के शव को कब्जे में लेकर अंत्यपरीक्षण के लिए भेजवा दिया। मृतका एक पुत्र की मां थी। घटना की सूचना घर पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया। दुर्घटना करने वाली रोडवेज बस को पुलिस ने मोहम्मदाबाद में पकड़ लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें