गंभीरपुर थाना क्षेत्र के बिरही गांव निवासी श्रवण चौहान 35 शनिवार की रात अपनी बुलेट बाइक से किसी निमंत्रण में जा रहा था। अभी वह मेंहनगर थाना अंतर्गत जाफरपुर-बिशहम मार्ग पर पहुंचा था कि अज्ञात वाहन की चपेट में आ कर उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
मेंहनगर थाना क्षेत्र के जाफरपुर-बिशहम मार्ग पर शुक्रवार की देर रात निमंत्रण पर जा रहे युवक की सड़क हादसे में मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को अंत्यपरीक्षण के लिए भेजवा दिया। घटना की सूचना घर पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
गंभीरपुर थाना क्षेत्र के बिरही गांव निवासी श्रवण चौहान 35 शनिवार की रात अपनी बुलेट बाइक से किसी निमंत्रण में जा रहा था। अभी वह मेंहनगर थाना अंतर्गत जाफरपुर-बिशहम मार्ग पर पहुंचा था कि अज्ञात वाहन की चपेट में आ कर उसकी मौके पर ही मौत हो गई। राहगीरों की सूचना पर मेंहनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त किया। शव की पहचान होने के बाद परिजनों को घटना की सूचना पुलिस ने दिया और फिर शव को अंत्य परीक्षण के लिए भेजवा दिया। मृतक दो पुत्री व एक पुत्र का पिता था। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया है।