फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Audio Viral: वहां 22 हजार में हो जाएगा ऑपरेशन... CHC के मरीजों को खुद के अस्पताल भेज रहे प्रभारी, ऑडियो वायरल

Sun, 07 Apr 2024 08:51 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़

सार

Azamgarh News: महिला की डिलीवरी होनी है। परिजन उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर लेकर गए थे। सीएचसी प्रभारी ने मरीज को देखा और कुछ बाहर की दवा लाने के लिए लिख कर पर्ची प्रसूता के तीमारदार को दे दिया। इसके साथ ही कहा कि यदि आठ घंटे के अंदर नार्मल डिलेवरी नहीं हुई तो ऑपरेशन करना पड़ेगा।
विज्ञापन
आडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आजमगढ़ के सीएचसी अतरौलिया प्रभारी सरकारी अस्पताल से खुद मरीज को अपने चहेते प्राइवेट अस्पताल पर भेज रहे हैं। 22 हजार में ऑपरेशन कर डिलेवरी करा दिए जाने की बात मरीज के तीमारदार से की जा रही है।

विज्ञापन


सीएचसी प्रभारी के इस कवायद का आडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसे सीएचसी प्रभारी खुद के खिलाफ सजिश करा दे रहे है। अतरौलिया निवासी ओमप्रकाश तिवारी के मौसेरे भाई के बहू की डिलेवरी होनी है। जिसके लिए उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर परिजन लेकर गए थे।

सीएचसी प्रभारी डॉ. सलाउद्दीन खान ने मरीज को देखा और कुछ बाहर की दवा लाने के लिए लिख कर पर्ची प्रसूता के तीमारदार को दे दिया। इसके साथ ही कहा कि यदि आठ घंटे के अंदर नार्मल डिलेवरी नहीं हुई तो ऑपरेशन करना पड़ेगा।
विज्ञापन


आठ घंटे के अंदर प्रसूता की नार्मल डिलेवरी नहीं हुई तो प्रसूता के तीमारदारों ने डॉ. सलाउद्दीन के मोबाइल पर फोन कर राय लिया। जिस पर उन्होंने जिला महिला अस्पताल अथवा प्राइवेट अस्पताल में आपरेशन कराने की सलाह लिया।

बात-बात में सीएचसी प्रभारी ने कहा कि उनका एक अस्पताल बसखारी में है, यहां चले आओ 22 हजार में ऑपरेशन से डिलेवरी करा देंगे। सीएचसी प्रभारी डॉ. सलाउद्दीन व प्रसूता के तीमारदार के बीच हुई बातचीत का आडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

इस बाबत जब सीएचसी प्रभारी से बात की गई तो उन्होंने वायरल ऑडियो को साजिश करार दिया और कहा कि कुछ दिनों पूर्व उन्होंने क्षेत्र के प्राइवेट अस्पतालों की जांच कराया था। जिसके चलते ही प्राइवेट अस्पताल संचालक ऐसी फर्जी आडियो वायरल करा रहे है।

बोले अधिकारी
सीएचसी प्रभारी ने क्षेत्र में संचालित प्राइवेट अस्पतालों पर सख्ती किया है, जिसके चलते उनके खिलाफ साजिश की जा रही है। वैसे जहां तक आडियो वायरल होने की बात है तो उसकी भी जांच करायी जाएगी। यदि आरोप सही होते है तो निश्चित तौर पर कार्रवाई की जाएगी। - डॉ. आईएन तिवारी, CMO आजमगढ़

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें