फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कलेक्ट्रेट पर जहर खाने का प्रयास, पुलिस हिरासत में परिवार

विज्ञापन
विज्ञापन
लेखपाल की प्रताड़ना से क्षुब्ध एक परिवार बृहस्पतिवार को कलेक्ट्रेट पहुंचा और जहर खा कर जान देने का प्रयास किया। कलेक्ट्रेट में मौजूद गार्ड ने उन्हें ऐसा करते देख दिया और रोकने के साथ ही सूचना पुलिस को दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पूरे परिवार को हिरासत में ले लिया और लेकर थाने चली गई। पीड़ित परिवार निजामाबाद थाना क्षेत्र के खासबेगपुर का रहने वाला है।
विज्ञापन

खासबेगपुर गांव निवासी जनार्दन गिरी पुत्र स्व. दूधनाथ का आरोप है कि पट्टीदारों से बटवारे का विवाद है। जिसकी पैमाइश के लिए लेखपाल द्वारा 30 हजार रुपये उससे मांगा जा रहा है। किसी तरह पांच हजार रुपये उसने दे दिया, इसके बाद भी लेखपाल प्रिंस गुप्ता द्वारा पैमाइश नहीं की जा रही है और पूरा पैसा देने को लेकर दबाव बनाया जा रहा है। इस बाबत उसने मंडलायुक्त, जिलाधिकारी से लेकर तहसील पर भी शिकायत किया लेकिन उसकी कहीं कोई सुनवाई नहीं हुई। सोमवार को जनार्दन गिरी अपनी पत्नी व तीन बच्चों के साथ कलेक्ट्रेट पर विषाक्त पदार्थ लेकर पहुंच गया। कलेक्ट्रेट के पार्किंग स्थल पर ही वह परिवार समेत जान देने के लिए विषाक्त पदार्थ पीने जा रहा था कि गार्ड की नजर उन पर पड़ गई। गार्ड ने तत्काल मौके पर पहुंच कर जनार्दन से विषाक्त पदार्थ का पैकेट छीन लिया और सूचना पुलिस को दिया। सूचना पर शहर कोतवाली पुलिस के साथ ही चौकी इंचार्ज सिविल लाइंस मौके पर पहुंच गए और पूरे परिवार को हिरासत में ले लिया। थाने पर बैठा कर पीड़ित परिवार को समझाने का प्रयास पुलिस कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें