फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आजमगढ़ में चुनावी रंजिश में पूर्व प्रधान के घर पर धावा, फायरिंग के साथ तलवार से हमला

Wed, 05 May 2021 12:23 AM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़

सार

गोली लगने बहू की मौके पर ही मौत , एक युवती व एक युवक घायल, दोनों की हालत गंभीर
विज्ञापन
युवक को घेर कर मारी गोली - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आजमगढ़ के बरदह थाना क्षेत्र के इसहाकपुर गांव में मंगलवार सायं साढ़े सात बजे चुनावी रंजिश को लेकर मनबढ़ों ने पूर्व प्रधान के घर पर धावा बोल दिया। इस दौरान फायरिंग के साथ ही तलवार से हमला किया गया। गोली लगने पूर्व प्रधान के बहू की मौके पर ही मौत हो गई तो वहीं एक युवती व एक युवक घायल हो गए। दोनों को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल ले जाया गया जहां हालत गंभीर देख दोनों जिला अस्पताल रेफर कर दिए गए। घटना की जानकारी होते ही एसपी सुधीर कुमार सिंह भी मौके पर पहुंच गए। मृतका की सास इस बार चुनाव मैदान में थी और उसे हार का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन


इसहाकपुर गांव निवासी रामअवध राजभर गांव के पूर्व प्रधान है। इस बार उन्होंने अपनी पत्नी कर्मा देवी को मैदान में उतारा था। किंतु वे चुनाव हार गर्इं। चुनावी रंजिश को लेकर ही 20 से 25 की संख्या में असलहा, धारदार हथियार व लाठी-डंडे से लैस होकर आए लोगों ने रामअवध के घर पर धावा बोल दिया। रामअवध घर पर नहीं मिले तो बदमाशों सामने मिली रामअवध की बहू 24 वर्षीया पूनम पत्नी प्रमोद को गोली मार दी। इससे पूनम की मौके पर ही मौत हो गई।
 
Trending Videos
विज्ञापन

वहीं परिवार की एक और युवती 20 वर्षीया प्रीती पुत्री बुझारत को भी गोली लगी है। बीच बचाव के लिए आए परिवार के ही 30 वर्षीय रंजीत पुत्र शिवकुमार पर हमलावरों ने धारदार हथियार से हमला कर घायल कर दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद रामअवध के समर्थक छोटेलाल के घर पर भी बदमाशों ने धावा बोला और छोटेलाल समेत परिवार की महिलाओं को मारपीट कर घायल कर दिया। घटना से गांव में हड़कंप मच गया। सूचना पर बरदह पुलिस मौके पर पहुंची और मृत महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं परिजन दोनों घायलों को अस्पताल ले गए जहां डॉक्टरों ने हालत गंभीर देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया। एसपी सुधीर कुमार सिंह भी मौके पर पहुंचे और मुआयना किया। घटना से गांव व परिवार में कोहराम मच गया है।
 
घटना का कारण अभी स्पष्ट नहीं है। कोई तहरीर नहीं मिली है। पुलिस अपने स्तर से जांच कर रही है। कारण चाहे जो हो तहरीर मिलते ही मुकदमा दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।- सुधीर कुमार सिंह, एसपी, आजमगढ़।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें