फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बद्दोपुर में स्थापित होगी एटीएस की यूनिट, तलाशी गई जमीन

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। जनपद में एटीएस (आतंकवाद निरोधक दस्ता) की यूनिट स्थापित करने के लिए जमीन की तलाश पूरी कर ली गई है। इसके लिए डीजीपी एटीएस लखनऊ ने डीएम से फोन पर वार्ता करने के साथ ही जमीन उपलब्ध कराने के लिए पत्र भेजा था। एसपी ने भी डीएम को पत्र भेज जमीन उपलब्ध कराने की पैरवी की थी। सदर तहसील में शहर से सटे बद्दोपुर गांव में 0.470 हेक्टेयर भूमि एटीएस यूनिट की स्थापना के लिए तलाशी गई है। इसकी फाइल जिलाधिकारी को भेज दी गई है। स्वीकृत के बाद भूमि यूनिट के नाम हो जाएगी और इसकी स्थापना की कवायद शुरू कर दी जाएगी।
विज्ञापन

जनपद के तार लगातार आतंकी घटनाओं से जुड़ते रहे है। दिल्ली के बाटला कांड की बात की जाए तो सरायमीर थाना क्षेत्र के संजरपुर का नाम सुर्खियों में रहा है। वहीं जिले के कई और इलाके जैसे बिलरियागंज, मुबारकपुर भी चर्चा में रहे है। यही कारण है कि जिले में भी आतंकवाद निरोधी दस्ते के यूनिट की जरूरत महसूस की जा रही है। जिले में एटीएस यूनिट की स्थापना की रणनीति तो काफी दिनों से बन रही थी। पिछले दिनों जिलाधिकारी राजेश कुमार ने इस बाबत पुलिस महानिदेशक एटीएस डॉ. जीके गोस्वामी से टेलीफोन पर वार्ता की थी, जिले में एटीएस की यूनिट स्थापित किए जाने के लिए डीएम को पत्र लिख कर 3000 वर्ग मीटर सरकारी जमीन उपलब्ध कराने को कहा था। एसपी ने इसके लिए डीएम को पत्र लिखा था। जिलाधिकारी ने सीआरओ हरिशंकर को जमीन की तलाश की जिमम्दारी दी थी।शहर से सटे बद्दोपुर गांव में बंजर खाते की 0.470 हेक्टेयर भूमि तलाश की गई है। स्वीकृति के लिए फाइल जिलाधिकारी के पास भेज दी गई है। जिलाधिकारी मंजूरी के बाद यूनिट स्थापना की कवायद शुरू की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें