फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीडीओ ने आवास में गड़बड़ी करने वालों को दी चेतावनी

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबारी। प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना में गड़बड़ी करने में लगे लोगों को हीडीओ दीपक कुमार तेवतिया ने कड़ी चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि मेरे पास कुछ लोगों का फोन आ रहा है कि ब्लॉक के नाम पर प्रधान द्वारा आवास के लाभार्थियों से रुपए मांगे जा रहे हैं। अगर ऐसा कहीं भी पाया जाता है तो उस व्यक्ति पर तुरंत एफआईआर दर्ज कराएं। साथ ही सभी ग्राम पंचायत सचिवों को चेतावनी दी कि अगर किसी भी कर्मचारी की संलिप्तता पाई जाती है तो वह अपने निलंबन के लिए तैयार रहें। जनता से भी अपील की कि यह योजना गरीबों के लिए शुरू की गई है। इसमें चयनित लाभार्थियों को शत प्रातिशत राशि ऑनलाइन सीधे उनके खाते में धनराशि दी जाएगी। इसलिए किसी भी बिचौलिए के चक्कर में न पड़ें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें