फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अतरौलिया के प्रभारी निरीक्षक लाइन हाजिर

Fri, 10 Mar 2017 11:39 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
मतदान के दिन अतरौलिया में हुई मारपीट के बाद शाम पथराव और लूट की दो घटनाएं होने पर अतरौलिया के प्रभारी निरीक्षक पर गाज गिरी है। एसपी आनंद कुलकर्णी ने लापरवाही में अतरौलिया के प्रभारी निरीक्षक त्रिलोकी सिंह को लाइन हाजिर कर दिया।
विज्ञापन



चार मार्च को मतदान वाले दिन फर्जी वोटिंग को लेकर बढ़या गांव निवासी दो पक्षों में मारपीट हुई थी। घटना के संबंध में कार्रवाई के लिए एक पक्ष के लोग थाने में पहुंचे तो पुलिस ने उन पर लाठीचार्ज कर दिया था। पुलिस की इस कार्रवाई से नाराज भाजपा नेता रमाकांत मिश्रा सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने चुनाव आयोग और राज्यपाल को पत्र भेजकर मामले की जांच और कार्रवाई की मांग की थी। अतरौलिया थाना क्षेत्र में चार मार्च को हुआ यह मामला अभी शांत भी नहीं हो पाया था कि क्षेत्र में ताबड़तोड़ दो लूट की घटनाएं भी हो गइंं। एसपी ने प्रभारी निरीक्षक अतरौलिया त्रिलोकी सिंह को तीन दिन के भीतर खुलासे का समय दिया था, लेकिन थानाध्यक्ष इस घटना का खुलासा नहीं कर सके। एसपी ने त्रिलोकी सिंह को शुक्रवार को लाइन हाजिर कर दिया। क्राइम ब्रांच के स्वाट टीम प्रभारी को अतरौलिया थाने का चार्ज सौंपा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें