फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: सनी मिश्रा के परिजनों को दिया हरसंभव सहयोग का भरोसा

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। ब्राह्मण समाज कल्याण परिषद का एक प्रतिनिधिमंडल शनिवार को परिषद के अध्यक्ष ब्रजेश नंदन पांडेय के नेतृत्व में नरोत्तमपुर गांव पहुंचा। प्रतिनिधिमंडल ने हाल ही में हुए सनी मिश्रा हत्याकांड के परिजनों से मुलाकात की और उन्हें हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

अध्यक्ष ब्रजेश नंदन पांडेय ने बताया ने परिजनों और गांववासियों से बातचीत के दौरान कहा कि परिषद के निरंतर प्रयासों और मीडिया के सहयोग के चलते सनी मिश्रा की हत्या में शामिल दो आरोपियों की गिरफ्तारी संभव हो सकी है।
उन्होंने विश्वास दिलाया कि परिषद पीड़ित परिवार के साथ हर मोर्चे पर खड़ी रहेगी। उन्होंने प्रशासन से मांग की कि सभी दोषियों को जल्द गिरफ्तार कर सख्त सजा दी जाए और किसी निर्दोष व्यक्ति को झूठे मुकदमे में न फंसाया जाए। इस दौरान मृतक के पिता अमरजीत मिश्रा ने गंभीर आरोप लगाते हुए बताया कि पुलिस इस मामले को कमजोर करने की कोशिश कर रही है। उन्होंने कहा कि पुलिसकर्मी घटना स्थल के आसपास लगे सीसी कैमरों की फुटेज डिलीट करवा रहे हैं, जिससे साक्ष्य मिटाए जा सकें। साथ ही, भय के वातावरण के कारण स्थानीय लोग भी खुलकर कुछ बोलने से कतरा रहे हैं।
विज्ञापन

परिषद के महामंत्री मनोज कुमार त्रिपाठी ने कहा कि यदि अन्याय का विरोध नहीं किया गया तो अत्याचार और बढ़ता है।
उन्होंने समाज से संगठित होकर एकजुट होने की अपील की। प्रतिनिधिमंडल में अध्यक्ष ब्रजेश नंदन पांडेय, महामंत्री मनोज कुमार त्रिपाठी, गिरीश चतुर्वेदी, सतीश कुमार मिश्र, गंगा शंकर मिश्र, गिरिजा सुवन पांडेय, गोविंद दुबे, शशांक तिवारी सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें