फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Asad Encounter: असद के एनकाउंटर पर शहीद गनर का परिवार खुश, पिता बोले- अतीक अंसारी का पूरी तरह से हो खात्मा

Fri, 14 Apr 2023 07:54 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
विज्ञापन
1 of 6
शहीद गनर संदीप का परिवार - फोटो : अमर उजाला
झांसी में उमेश पाल हत्याकांड के मुख्य आरोपी माफिया अतीक अहमद के पुत्र असद और शूटर गुलाम मोहम्मद के पुलिस एनकाउंटर में ढेर होने के बाद प्रदेश की राजनीति में उबाल आ गया है। सपा और बसपा जैसे राजनीतिक दलों ने जहां एनकाउंटर के जांच की मांग की है तो वहीं उमेश पाल हत्याकांड में शहीद हुए गनर संदीप निषाद के परिजनों ने एनकाउंटर को सही ठहराया है। संदीप आजमगढ़ जिले के बिसईपुर गांव निवासी थे। पिता संतराम निषाद, माता संतरा देवी, भाई दीपचंद और विजय का कहना है कि अब संदीप की आत्मा को कुछ शांति मिली होगी। पूरी तरह से शांति तब मिलेगी जब अतीक अहमद के पूरे परिवार का खात्मा होगा। परिवार का कहना है कि जिस तरह से सीएम योगी ने माफिया को मिट्टी में मिलाने की बात कही थी वह उन्होंने सच कर दिखाया। उम्मीद है कि आगे भी जो बचे हुए आरोपी है उनका भी यही हश्र होगा। 
विज्ञापन

2 of 6
शहीद गनर संदीप का परिवार - फोटो : अमर उजाला
संतराम निषाद का कहना है कि बेटे संदीप की कमाई से घर चलता था। उसके जाने के बाद परिवार पर जो वज्रपात हुआ है। जिस तरह से हम लोग तड़प-तड़प कर जी रहे हैं। इसी तरह से अतीक अहमद और उसका परिवार भी तड़पे।
विज्ञापन

3 of 6
शहीद गनर संदीप के पिता - फोटो : अमर उजाला
उन्होंने कहा कि  सरकार चुन-चुन कर अपराधियों को कड़ी सजा दे। हमें योगी सरकार पर पूरा भरोसा है कि वह हमें इस मामले न्याय जरूर दिलाएगी। उनकी इस कार्रवाई ने इस बात को साबित किया है कि योगी जी ने जो कहा है उसे पूरा करके ही रहेंगे।

4 of 6
गनर संदीप निषाद - फोटो : अमर उजाला
चर्चित बसपा विधायक राजू पाल हत्याकांड के मुख्य गवाह उमेश पाल की फरवरी में गोली मार कर हत्या कर दी गई। उमेश को बचाने के प्रयास में दो गनर भी शहीद हुए थे। इनमें से एक गनर आजमगढ़ के संदीप निषाद (26) थे। 
विज्ञापन

5 of 6
आजमगढ़ के बिसईपुर गांव पहुंचे थे एसपी अनुराग आर्य - फोटो : अमर उजाला
उमेश पाल हत्याकांड के बाद आजमगढ़ एसपी अनुराग आर्य संदीप निषाद के बिसईपुर गांव स्थित आवास पर गए थे परिवार के लोगों से मुलाकात की थी। मोबाइल पर के डीजीपी डीएस चौहान ने परिजनों को हर संभव मदद दिए जाने का आश्वासन भी दिया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
गनर संदीप निषाद को अंतिम सलामी (फाइल) - फोटो : अमर उजाला
दो मार्च को एसपी अनुराग आर्य एक बार फिर से संदीप निषाद के परिजनों से मिलने पहुंचे।  इस दौरान उन्होंने संदीप के पिता संतराम निषाद को मुआवजे के रूप में खाते में ट्रांसफर की गई 50 लाख रुपये की धनराशि के कागजात सौंपे थे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें