सारनाथ थाने में आकांक्षा की मां समेत अन्य लोग
- फोटो : अमर उजाला
मधु दुबे ने कहा कि सारनाथ थाने की पुलिस ने शुक्रवार को वादा किया था कि नामजद आरोपी 24 घंटे में गिरफ्तार होंगे, लेकिन कोई पकड़ा क्यों नहीं गया? मधु दुबे ने कहा कि बेटी को न्याय मिलने तक वह चैन से नहीं बैठेंगी। अगर जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो वह आत्महत्या कर पुलिस-प्रशासन का ध्यान अपनी बेटी के मसले की ओर आकृष्ट कराएंगी।