फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गर्मी बढ़ने के साथ ही अस्पताल में बढ़े मरीज

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। गर्मी काफी बढ़ गई है। आसमान से आग सा बरस रहा है। ऐसे में बीमारियां भी पांव पसारने लगी है। फिलहाल डायरिया आदि के मरीज तो अभी नहीं सामने आ रहे है लेकिन गर्मी से होने वाले अन्य रोगों के मरीज भारी संख्या में अस्पतालों पर इलाज के लिए पहुंच रहे है। जिला अस्पताल की ओपीडी में भी मरीजों की संख्या बढ़ गई है और वर्तमान में हर डॉक्टरों की ओपीडी में मरीजों की भरमार देखने को मिल रही है। मई-जून में पड़ने वाली गर्मी इस बार अप्रैल माह की शुरूआत से ही लोगों को परेशान कर रही है। वर्तमान में पारा 42 से 43 डिग्री के आसपास है। जिसके चलते लोगों में बीमारियां भी बढ़ने लगी है। आंख, स्कीन, सर्दी, जुखाम व बुखार के मरीजों की तो जैसे भरमार हो गई है। जिला अस्पताल की ओपीडी में सर्दी के दिनों की अपेक्षा मरीजों की संख्या दो गुनी हो चुकी है। अस्पताल प्रशासन की माने तो वर्तमान में ओपीडी में 1500 के लगभग मरीज इलाज के लिए पहुंच रहे है।
विज्ञापन

अस्पताल प्रशासन का दावा है कि गर्मी को देखते हुए किसी भी आपात स्थिति से निपटने की पूरी तैयारी है। गर्मी में मुख्य तौर से डायरिया की शिकायत ज्यादा बढ़ जाती है लेकिन अभी ऐसे मरीज सामने नहीं आ रहे है। फिर भी अस्पताल प्रशासन अपनी पूरी तैयारी कर रखा है। सभी जरूरी दवाएं प्रचुर मात्रा में उपलब्ध है। तो वहीं वार्डो में भर्ती मरीजों को गर्मी के इस मौसम में राहत दिलाने के लिए पुराने पंखों के स्थान पर नए पंखे लगाने का काम जोर शोर से कराया जा रहा है। इतना ही नहीं मरीजों व तीमारदारों को अस्पताल में ठंडा पानी उपलब्ध कराने के लिए दो-तीन दिनों के अंदर वाटर कूलर लगाने की भी तैयारी अस्पताल प्रशासन ने कर लिया है।
अभी भी लिखी जा रही है बाहर की दवाएं
आजमगढ़। अस्पताल प्रशासन भले ही यह दावा कर रहा है कि अस्पताल में सभी जरूरी दवाएं पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है। इसके बाद भी कई डॉक्टर आज भी मरीजों को बाहर की दवाएं लिख रहे है। कई मरीजों ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि अस्पताल के डॉक्टर सिर्फ बाहर की दवाएं ही नहीं लिखते है बल्कि दवा खरीद के लिए उनकी दुकाने भी निश्चित होती है और डॉक्टर की ओपीडी के बाहर मौजूद उन दुकानों के एजेंट मरीजों को दुकान तक पहुंचाने व दवा दिलाने का भी काम करते है।
विज्ञापन

आंख, स्किन व सर्दी जुखाम के ज्यादा मरीज
आजमगढ़। वर्तमान में सरकारी हो अथवा प्राइवेट सभी अस्पतालों में गर्मी के चलते आंख, स्किन व सर्दी जुखाम बुखार के मरीज ज्यादा पहुंच रहे है। प्राइवेट डॉक्टरों के क्लीनिको व अस्पतालों पर तो जैसे इन दिनों मरीजों का मेला लगा हुआ है। फिलहाल डीहाइड्रेशन के मरीज नहीं सामने आ रहे है लेकिन गर्मी को देखते हुए जो स्थिति है उसे देखते हुए खतरा लगातार बढ़ता जा रहा है।
जितना हो सके उतना धूप से बचे
आजमगढ़। पूर्व सीएमओ व वरिष्ठ फीजिशियन डॉ. एके मिश्रा ने बताया कि गर्मी काफी बढ़ गई है। जो स्थिति है उसमें जितना हो सके धूप से बचना ही स्वास्थ्य के लिए लाभप्रद होगा। उन्होंने सलाह दिया कि गर्मी के इस मौसम में पूरा शरीर ढक कर ही घर से निकले। बासी भोजन का सेवन तो कत्तई न करें। सत्तू, नीबू पानी, लस्सी समेत तरल पदार्थो का ज्यादा सेवन करें। तले-भूने व मसालेदार पदार्थो से दूरी बनाना सेहत के लिए लाभप्रद होगा। धूप में निकलने के पहले पेट भर पानी पी कर ही निकले।
फिजिशियन, आर्थो व बेहोशी के डॉक्टर की कमी
आजमगढ़। प्रभारी एसआईसी डॉ. एके सिंह ने बताया कि कुछ दिनों पूर्व ही अस्पताल के वरिष्ठ फिजिशियन, आर्थो व बेहोशी के डॉक्टर सेवानिवृत्त हो गए है। जिसके चलते कुछ दिक्कत हो रही है। रिक्त पदो के सापेक्ष डॉक्टरों की तैनाती के लिए शासन को पत्र लिखा गया है। उम्मीद है कि जल्द शासन से डॉक्टर उपलब्ध करा दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें