फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राज्य विश्वविद्यालय आजमगढ़ को बनाएगा आर्यमगढ़- सीएम

विज्ञापन
यशपालपुर आजमबांध में विश्वविद्यालय के शिलांयास कार्यक्रम को संबोधित करते मुख्यमंत्री योगी आदि - फोटो : AZAMGARH
विज्ञापन
आजमगढ़। आजमगढ़ राज्य विश्वविद्यालय का नाम सुहेलदेव राज्य विश्वविद्यालय होगा। इससे जिले की पहचान का संकट दूर हो गया और यह आर्यमगढ़ बन जाएगा। यह बात योगी आदित्य नाथ ने विश्वविद्यालय का शिलान्यास करने के बाद कही। गृहमंत्री अमित शाह के प्रस्ताव पर उन्होंने विश्वविद्यालय का नामकरण सुहेलदेव के नाम पर करने की घोषणा की।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि वर्ष 2014 के पूर्व आजमगढ़ के लोगों को दूसरी जगहों पर किराए पर कमरा तक नहीं मिलता था। अब आजमगढ़ को आतंक का गढ़ नहीं कहा जाता है। विश्वविद्यालय बनने के बाद तो पहचान संकट पूरी तरह से खत्म हो जाएगा। आजमगढ़ के विकास को लेकर सरकार ने एक्सप्रेस-वे बनाया है। एयरपोर्ट का काम भी 95 प्रतिशत पूरा हो गया है। जल्द ही यहां से हवाई जहाज उड़ेंगे। अखिलेश यादव पर तंज कसते हुए कहा कि कोरोना काल में आपके सांसद आपके बीच नहीं आए लेकिन चुनाव का वक्त आते ही नजर आने लगे हैं। पूर्ववर्ती सरकारों ने जातिवाद, परिवारवाद व त्रुष्टिकरण को बढ़ावा दिया लेकिन हमारी सरकार जनहित की योजनाओं को आगे बढ़ा रही है। प्रदश में साढ़े सात लाख युवाओं को रोजगार दिया गया है। पहले जब नौकरी का विज्ञापन जारी होता था तो महाभारत की तरह रिश्तेदार पैदा हो जाते थे। नौकरियां उन्हीं में बंट जाती थीं। आज नौकरियां योगी, मोदी या शाह के रिश्तेदारों में नहीं बल्कि आपके रिश्तेदार को मिल रही हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की योजनाओं का प्रदेश में सफल संचालन हुआ हैं। गरीबों को 2020 में पांच माह मुफ्त अनाज बांटा गया था और इस साल आठ माह मुफ्त राशन बांटा जा रहा है। पहले राशन बांग्लादेश भेज दिया जाता था और हम दीपावली से होली तक मुफ्त राशन बांट रहे हैं। अगले सत्र में विश्वविद्यालय शुरू हो जाएगा। इससे 400 महाविद्यालय जुड़ेंगे और दो लाख 66 हजार छात्र यहां से शिक्षा ग्रहण करेंगे। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार मेधावियों को टैबलेट और स्मार्टफोन भी देने जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें